---Advertisement---

Mumbai News: मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; जानें डिटेल

Mumbai News: मुंबई के कई इलाकों में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है जिसके कारण जगह-जगह जलजमाव की समस्या देखने को मिल रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 12, 2024 11:04 पूर्वाह्न

Mumbai News
Follow Us
---Advertisement---

Mumbai News: पूरे भारत में झमाझम बारिश का दौर जारी है। हालांकि कई राज्यों में बाढ़ से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बता दें कि मुंबई के कई इलाकों में रात से ही तेज बारिश हो रही है जिसके कारण जगह-जगह जलजमाव की समस्या देखने को मिल रही है। इसी बीच मौसम विज्ञान विभाग यानि आईएमडी ने आज यानि 12 जुलाई के मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए बारिश से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं अब इसका असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है। विभाग के अनुसार एक मानसून ट्रफ है और एक चक्रवाती परिसंचरण भी विकसित हुआ है। इसके अलावा मुंबई में तेज हवाएं भी चल रही है।

मुंबई के कई इलाकों में भरा पानी

आपको बता दें कि बीती रात से ही मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। जिसके बाद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में भारी बारिश के बाद नवी मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव के कारण आवाजाही काफी कम हो गई है।

मालूम हो कि 7 और 8 जुलाई को भी मुंबई में भारी बारिश देखी गई थी जिसके बाद दो दिनों के लिए स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया था।

अगले 3-4 घंटे होगी लगातार बारिश

आईएमडी के अनुसार अगले तीन से चार घंटों के दौरान मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं आईएमडी द्वारा ठाणे और रायगढ़ क्षेत्रों में आज की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पालघर, ठाणे, धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक, अहमदनगर, कोल्हापुर, सांगली, शोलापुर, औरंगाबाद, जालना, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में बाढ़ से बिगड़े हालात

गौरतलब है कि भारी बारिश से कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बिहार में कोसी नदी भी उफान पर है और कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इसके अलावा असम, उत्तराखंड में बाढ़ से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026