---Advertisement---

Mumbai Rain: मुंबई में आफत की बारिश! सड़कों पर भारी जलजमाव के कारण अस्त-व्यस्त हुआ आम जन-जीवन; देखें पूरी रिपोर्ट

Mumbai Rain: महाराष्ट्र की राजधानी और देश की आर्थिक राजधानी के नाम से जानी जाने वाली मुंबई में आफत की बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव देखने को मिल रहा है जिसके कारण वाहन चालकों से लेकर पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 25, 2024 11:41 पूर्वाह्न

Mumbai Rain
Follow Us
---Advertisement---

Mumbai Rain: महाराष्ट्र की आधिकारिक राजधानी और देश की आर्थिक राजधानी के नाम से जानी जाने वाली मुंबई शहर में आफत की बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव देखने को मिल रहा है जिसके कारण वाहन चालकों से लेकर पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई (Mumbai Rain) के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश का स्तर कुछ इस कदर है कि लोगों के घरों तक में पानी भर गया है। इससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है और लोगों को खाने-पीने से लेकर हर तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो मुंबई के साथ महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में बारिश का ये क्रम आगामी कुछ दिनों तक थमने वाला नहीं है।

मुंबई में आफत की बारिश!

बारिश का होना लोगों के लिए बेहद आवश्यक है, लेकिन कहीं-कहीं यही बारिश आफत का रूप धारण कर लोगों के लिए परेशानी का विषय बन जाती है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हो रही बारिश इसका साक्षात उदाहरण है। मुंबई की हालत इन दिनों ये है कि भारी बारिश के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में भारी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। इसके अलावा लोगों के घरों में भी खूब पानी भर चुका है जिससे उन्हें रहने, खाने-पीने, दफ्तरों तक जाने या अन्य किसी भी कार्य को करने में भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

भारी बारिश के कारण ही रायगढ़-पुणे मार्ग पर तम्हिनी घाट के निकट भूस्खल हो गया है। इसके कारण पहाड़ों से गिरा मलबा हटने तक घाट मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। रायगढ़ पुलिस लगातार मलबे को हटाने का प्रयास कर रही है।

नवी मुंबई में जलजमाव

भारी बारिश के कारण नवी मुंबई में भी जलजमाव की स्थिति देखने को मिली है। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से एक विजुअल जारी किया गया है जिसमें सड़कों पर भारी जलजमाव देखने को मिल रहा है।

नवी मुंबई से आ रही तस्वीरें विचलीत करने वाली भी हैं क्योंकि सड़कों पर चलने वाली गाड़ियों का आधा से ज्यादा हिस्सा पानी में डूबा नजर आ रहा है।

भारी बारिश की चेतावनी

महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में बारिश का ये दौर थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पुणे से लेकर नासिक, मुंबई व सतारा के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। IMD का दावा है कि मुंबई के साथ आस-पास के इलाकों में बारिश का ये क्रम आगामी 24 से 36 घंटे तक जारी रह सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026