---Advertisement---

Muslim Population In India: इस साल तक विश्व की सबसे बड़ी आबादी वाला मुस्लिम देश बनेगा भारत! रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा; हिंदु आबादी में गिरावट; जानें सबकुछ

Muslim Population In India: दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय तेजी से बढ़ने वाली धार्मिक समूह के रूप में उभरा है। जिसका खुलासा रिपोर्ट में भी हुआ है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 13, 2025 1:24 अपराह्न

Muslim Population In India
Follow Us
---Advertisement---

Muslim Population In India: दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय तेजी से बढ़ने वाली धार्मिक समूह के रूप में उभरा है। प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2010 से 2020 के बीच वैश्विक जनसंख्या में ईसाई धर्म की हिस्सेदारी में भी गिरावट आई है। रिपोर्ट में जो सबसे बड़ा खुलासा हुआ है, वह ये कि अगले 25 सालों में भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा मुसलमानों वाला देश होगा। यानि साल 2025 तक भारत दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी (Muslim Population In India) वाला देश बन जाएगा। वहीं रिपोर्ट में हिंदु आबादी को लेकर भी अहम खुलासा हुआ है। चलिए आपको बताते है रिपोर्ट से जुड़ी सभी अहम जानकारी।

इस साल तक विश्व की सबसे बड़ी आबादी वाला मुस्लिम देश बनेगा भारत

प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले 25 सालों में भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा मुसलमानों वाला देश होगा। भारत में मुसलमानों की आबादी में 3.56 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंदू धर्म अपनाने की दर बहुत कम है और उनकी प्रजनन दर वैश्विक औसत के बराबर है – जिसकी वजह से उनकी हिस्सेदारी स्थिर बनी हुई है। यानि माना जा रहा है कि आने वाले सालो में मुस्लिम आबादी में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वैश्विक स्तर पर मुस्लिमों की हिस्सेदारी 2010 में 23.9 प्रतिशत से बढ़कर 2020 में 25.6 प्रतिशत हो गई है। यह वृद्धि मुख्य रू से जनसांख्यिकीय कारकों जैसे उच्च जन्म दर और युवा आबादी के कारण हुई है। मुस्लिमों में बच्चों का जन्म मृत्यु दर से काफी अधिक है।

हिंदु आबादी को लेकर भी रिपोर्ट में हुआ अहम खुलासा – Muslim Population In India

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2010 से 2020 के बीच हिंदू आबादी में 12% की वृद्धि हुई है, जो वैश्विक जनसंख्या वृद्धि के लगभग बराबर है। 2020 में हिंदुओं की संख्या 1.2 अरब थी, जो वैश्विक जनसंख्या का 14.9% है। भारत में हिंदू आबादी 2010 के 80% से थोड़ी कम होकर 2020 में 79% हो गई, जबकि मुस्लिम आबादी 14.3% से बढ़कर 15.2% हो गई। प्यू की रिपोर्ट के अनुसार, हिंदू और यहूदी आबादी वैश्विक जनसंख्या वृद्धि के साथ तालमेल बनाए हुए है। भारत, नेपाल और मॉरीशस में हिंदू सबसे बड़ा धार्मिक समूह है। यानि आने वाले समय में हिंदु आबादी भी बढ़ने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026