---Advertisement---

Nashik News: HR एग्जीक्यूटिव या टेली-कॉलर? कहां है TCS Case की आरोपी निदा खान? प्रेग्नेंसी के दावों के बीच परिवार के खुलासे से सनसनी

Nashik News: धर्मांतरण व यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले में आरोपी निदा खान के परिजनों ने उसके खिलाफ साजिश का दावा करते हुए सभी आरोपों को खारिज किया है। परिजनों ने ये भी बताया कि निदा खान बीपीओ में टेली-कॉलर के पद पर काम करती थी, ना कि एचआर एग्जीक्यूटिव के रूप में।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 17, 2026 12:48 अपराह्न

Nashik News
Follow Us
---Advertisement---

Nashik News: टीसीएस की एक बीपीओ में कथित धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले को लेकर लगातार नए दावे सामने आ रहा है। ताजा प्रकरण आरोपी निदा खान के परिजनों के बयान से जुड़ा है। दरअसल, निदा खान के परिजनों ने सबसे पहले ये स्पष्ट किया है कि उनकी बेटी मलाड में स्थित टीसीएस की बीपीओ में टेली-कॉलर के रूप में काम करती है, ना कि एचआर एग्जीक्यूटिव पद पर।

दूसरी ओर परिजनों ने दावा किया कि निदा खान अपने पति के साथ मुंबई में ही रहती है। दावे के मुताबिक पुलिस अभी तक महिला आरोपी के घर किसी प्रकार की जांच या पूछताछ के लिए नहीं पहुंची है। आरोपी महिला कर्मचारी के प्रेग्नेंसी के दावों के बीच परिवार के खुलासे से सनसनी मची है। इसको लेकर तमाम तरह के कयास व्यक्त किए जा रहे हैं और सवालों के अंबार लग रहे हैं।

निदा खान के परिजनों के नए खुलासे को लेकर सनसनी!

नासिक में स्थित टीसीएस की बीपीओ में धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न से जुड़ा मामला सामने आने के बाद आरोपी निदा खान के फरार होने का दावा किया जा रहा है। इसी बीच हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए निदा खान के परिजनों ने बड़ा दावा किया है।

निदा के चाचा ने बताया कि “पिछले साल शादी के बाद, निदा खान अपने पति के साथ रहने के लिए मुंबई आ गई और 9 अप्रैल को निलंबित होने तक मलाड स्थित कंपनी के बीपीओ में काम कर रही थीं। निदा खान  किसी बात से भाग नहीं रही है। अब तक कोई भी पुलिस अधिकारी उनके बारे में पूछताछ करने घर नहीं आया है।”

आरोपी निदा खान के पिता ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि “मेरी बेटी ने इनमें से कुछ भी नहीं किया है, वह बस हर दिन काम पर जाती थी और लोगों को नमस्ते और अलविदा कहने मात्र से ही मुसीबत में पड़ गई।

निदा खान के भाई और बहन भी उस पर लगे तमाम आरोपों को साजिश बताते हुए खारिज कर रहे हैं। परिजनों ने ये भी स्पष्ट किया है कि निदा खान टीसीएस की मलाड में स्थित बीपीओ में टेली-कॉलर के रूप में काम करती है ना कि एचआर एग्जीक्यूटिव पद पर। परिजनों के इस दावे को लेकर सनसनी मची है।

कहां है TCS Case की आरोपी निदा खान?

इस सवाल का पुख्ता जवाब या तो नासिक पुलिस दे सकती है या फिर एसआईटी या निदा के परिजन। दरअसल, मलाड में स्थित टीसीएस की बीपीओ में कार्यरत कुछ कर्मचारियों पर महिला सहकर्मियों ने धर्मांतरण का दबाव बनाने व यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इसमें निदा खान भी एक आरोपी है जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निदा खान की लोकेशन मुंबई में ट्रेस हुई है। चूकी आरोपी मुंबई में ही अपने पति के साथ रहती थी इसलिए फिलहाल उसके वहीं होने का दावा किया जा रहा है। आरोपी ने प्रेग्नेंसी का दावा करते हुए एक स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस प्रकरण में आगे क्या होता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Donald Trump

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Noida News

अप्रैल 17, 2026