---Advertisement---

Navi Mumbai International Airport: फर्स्ट फेज खुलने से पहले सामने आई गुडन्यूज, अक्तूबर से शुरू होगा दूसरे चरण का निर्माण! जानें अपडेट

Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के खुलने के बाद दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू होगा। ऐसे में यात्रियों को अन्य टर्मिनल और रनवे के लिए अधिक इंतजार नहीं करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 12, 2025 6:11 अपराह्न

Navi Mumbai International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Navi Mumbai International Airport: अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि देश की आर्थिक राजधानी यानी मुंबई में एयरपोर्ट पर यात्रियों का कितना दबाव रहता है। यही वजह है कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक यात्रियों की सुगम पहुंच बनाने के लिए कई तरह की परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। ऐसे में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण खुलने के बाद दूसरे फेज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Navi Mumbai International Airport पर जल्द शुरू होगा दूसरे चरण का निर्माण

कई हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण का निर्माण कार्य इस साल अक्तूबर से स्टार्ट किया जा सकता है। आगामी चरण के तहत भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर कई अन्य विमान टर्मिनल्स और एक अतिरिक्त रनवे का निर्माण करने की योजना है। फिलहाल यह योजना प्रस्तावित है, मगर रिपोर्ट्स की मानें, तो जल्द ही यह परियोजना जमीनी हकीकत पर उतर सकती है। ऐसा होने से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों का भार कम किया जा सकेगा। मगर इसके लिए अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2029 तक इंतजार करना होगा।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आएंगे 20 मिलियन यात्री

पिछली कई मीडिया रिपोर्ट्स पर इस बात पर जोर दिया गया है कि Navi Mumbai International Airport का पहला फेज अगस्त 2025 तक शुरू किया जा सकता है। फिलहाल इसके उद्घाटन की कोई ऑफिशियल सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि, मशहूर एयरलाइन कंपनियां इंडिगो और अकासा एयर ने आधिकारिक तौर पर अपनी विमान परिचालन योजनाओं का ऐलान कर दिया है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद सालाना 20 मिलियन यात्री नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लाभ उठाएंगे।

Navi Mumbai International Airport Opening Date

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट खुलने की तारीख अगस्त शुरुआत की कोई डेट हो सकती है। मगर अभी तक नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने की कोई भी आधिकारिक डेट का ऐलान नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026