---Advertisement---

NCP नेता जितेंद्र आव्हाड ने भगवान राम पर की विवादित टिप्पणी, बोले- ‘भगवान राम मांसाहारी थे’

Jitendra Awhad: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम का पूरा माहौल राममय हुआ है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जितेन्द्र आव्हाड ने अपनी टिप्पणी से एक अलग हवा दे दी है कि "भगवान राम मांसाहारी थे।''

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: जनवरी 4, 2024 1:08 अपराह्न

प्रतीकात्मक तस्वीर
Follow Us
---Advertisement---

Jitendra Awhad: इन दिनों विश्व भर में सभी की निगाहें भव्य रामलला की मंदिर पर है। 22 जनवरी को अवधपुरी में निर्मित भव्‍य रामलला की मंदिर में प्रभु श्रीराम की मूर्ति में प्राण प्रतिष्‍ठा की जाएगी। जानकारी हो कि हिंदू धर्म में किसी भी मंदिर में की जाने वाली भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का बहुत बड़ा महत्व होता है। इस मौके पर देश ही नहीं दुनियाभर के तमाम दिग्‍गज शामिल होंगे। इसको लेकर तैयारी जोरशोर से चल रही है। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम का पूरा माहौल राममय हुआ है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जितेन्द्र आव्हाड ने अपनी टिप्पणी से एक अलग हवा दे दी है कि “भगवान राम मांसाहारी थे।”

जितेंद्र आव्हाड के विवादित बयान से मचा बवाल

दरअसल, आव्हाड ने महाराष्ट्र के श्रीडी में एक कार्यक्रम में दावा किया कि “भगवान राम हम बहुजनों के हैं। वह जानवरों का शिकार करते थे और खाते थे। वह एक बहुजन हैं। वे भगवान राम का उदाहरण देकर सभी को शाकाहारी बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन भगवान राम शाकाहारी नहीं थे, वह मांसाहारी थे।” बहरहाल, उनके इस बयान पर विवाद छिड़ गया है। कुछ लोगों ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए आव्हाड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रामलला पर विवादित टिप्पणी को लेकर अजीत गुट के कार्यकर्ता हुए आक्रामक

इधर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार गुट के समर्थकों का एक बड़ा समूह जितेन्द्र आव्हाड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार रात आव्हाड के मुंबई स्थित घर के बाहर अजित गुट के समर्थकों का जमावड़ा देखने को मिला। ये सभी आव्हाड के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। कई जगहों से कुछ ऐसी भी तस्वीरें सामने आई है, जिसमें प्रदर्शनकारी अव्हाड के पोस्टर पर बार-बार चप्पलों से मारते दिखे हैं।

बीजेपी विधायक राम कदम ने अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन दिन यानी 22 जनवरी को एक पवित्र त्योहार के रूप में मनाए जाने की बात कही है। उन्होंने इस तिथि को पवित्र दिन करार देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से पूरे प्रदेश में शराब और मांस पर एक दिन का प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। जितेन्द्र आव्हाड के विवादित टिप्पणी पर पलटवार करते हुए राम कदम ने कहा, “भगवान राम के सभी भक्त जितेंद्र अव्हाड के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कराएंगे।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।      

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026