---Advertisement---

NDA Parliamentary Party Meeting: PM Modi की अध्यक्षता में संसदीय दल की बैठक से बढ़ी सियासी सरगर्मी, जानें मीटिंग के मायने

NDA Parliamentary Party Meeting: 18वीं लोकसभा के संसद सत्र की कार्यवाही बेहद सुर्खियों में है। दरअसल बीते दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'हिंदू' वाले बयान के बाद आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल की बैठक (NDA Parliamentary Party Meeting) संपन्न हुई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 2, 2024 11:09 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 2, 2024 12:52 अपराह्न

NDA Parliamentary Party Meeting
Follow Us
---Advertisement---

NDA Parliamentary Party Meeting: 18वीं लोकसभा के संसद सत्र की कार्यवाही बेहद सुर्खियों में है। दरअसल बीते दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘हिंदू’ वाले बयान के बाद आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल की बैठक (NDA Parliamentary Party Meeting) संपन्न हुई है। इस खास बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने की है जिसके बाद सियासी सरगर्मी तेजी से बढ़ती नजर आ रही है। ऐसे में हम आपको संसद सत्र के बीच आयोजित हुई NDA संसदीय दल की बैठक के खास मायने के बारे में बताएंगे।

PM Modi की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक

2 जुलाई यानी आज का दिन संसद के लिए बेहद खास है। दरअसल आज पीएम मोदी (PM Modi) लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चल रही चर्चा के दौरान जवाब देंगे। हालाकि इससे पहले आज NDA संसदीय दल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी ने की और साथ ही केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल, नीतीन गडकरी समेत BJP के अन्य कई वरिष्ठ बैठक में शामिल रहे।

NDA Parliamentary Party Meeting के खास मायने

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल की बैठक (NDA Parliamentary Party Meeting) के बेहद खास मायने बताए जा रहे हैं। संसद सत्र के दौरान आयोजित की गई इस बैठक से BJP के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए की ओर से यह संदेश दिया गया है कि सत्तारुढ़ गठबंधन में शामिल सभी दल एक साथ मजबूती से खड़े हैं।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक के बाद स्पष्ट किया कि PM Modi के नेतृत्व में NDA गठबंधन एकजुट है। उन्होंने ये भी कहा कि “जब देश के पीएम बोलते हैं, तो सभी को इसे गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि वह देश के प्रधानमंत्री हैं। देश की जनता ने ऐतिहासिक रूप से पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है।”

संसदीय कार्य मंत्री ने ये भी कहा कि “जिस तरह से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कल व्यवहार किया, स्पीकर की ओर पीठ कर ली, नियमों से हटकर बात की और स्पीकर का अपमान किया, वह हमारी पार्टी और NDAके लोगों को नहीं करना चाहिए।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026