---Advertisement---

New Education Policy: स्कूल में दाखिले को लेकर केंद्र सरकार ने दिया अहम सुझाव! जानें क्या है खास तैयारी

New Education Policy: नई शिक्षा नीति के तहत केन्द्र सरकार लगातार वर्तमान शिक्षा प्रणाली में व्यापक परिवर्तन करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत तय समय अंतराल पर आवश्यक निर्देश भी जारी किए जाते रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 2, 2024 12:06 अपराह्न

New Education Policy
Follow Us
---Advertisement---

New Education Policy: नई शिक्षा नीति के तहत केन्द्र सरकार लगातार वर्तमान शिक्षा प्रणाली में व्यापक परिवर्तन करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत तय समय अंतराल पर आवश्यक निर्देश भी जारी किए जाते रहे हैं। खबर है कि स्कूलों में बच्चों के दाखिला संबंधी विषय पर भी केन्द्र सरकार की ओर से अपडेट जारी की गई है। केन्द्र सरकार की ओर से सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को बालवाटिका और कक्षा 1 में प्रवेश की उम्र सीमा को एक समान रखने का सुझाव दिया है। इसके तहत बालवाटिका (Kindergarten) में दाखिला लेने की उम्र 3 वर्ष से अधिक तो वहीं कक्षा 1 में प्रवेश की उम्र सीमा 6 वर्ष रखने को कहा गया है। केन्द्र सरकार के इस कदम को लेकर अब खूब सुर्खियां बन रही हैं।

इन राज्यों में प्रवेश की उम्र सीमा एक समान

नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों के प्रवेश के समय उम्र सीमा को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार अभी देश के 22 राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों में कक्षा 1 में प्रवेश की उम्र सीमा 6 वर्ष है। इसमें यूपी, बिहार जैसे हिंदी पट्टी के कई प्रमुख राज्य शामिल हैं। वहीं दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक जैसे राज्यों ने केन्द्र सरकार के इस पहल को स्वीकारते हुए बच्चों के कक्षा 1 में प्रवेश की उम्र बढ़ाकर 6 वर्ष की है जो कि पहले साढ़े पांच साल थी।

ये राज्य कर रहे अलग मांग

देश के ज्यादातर राज्य केन्द्र सरकार के पहल पर किए गए इस आवश्यक फैसले को लेकर अपना समर्थन दे चुके हैं। हालाकि कुछ ऐसे भी राज्य हैं जो बच्चों के कक्षा 1 में प्रवेश की उम्र सीमा को साढ़े पांच साल ही रखना चाहते हैं। इसमें केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे दक्षिणी राज्य शामिल हैं। हालाकि केन्द्र सरकार लगातार इस बात पर जोर दे रही है कि देश के सभी राज्य व केन्द्रशासित प्रदेशों में बच्चों के प्रवेश की उम्र सीमा एक समान हो जाए जिससे उनके नामांकन अनुपात की गणना में गड़बड़ी न हो। इसके साथ ही इस कदम से एक राज्य से दूसरे राज्यों में शिफ्ट होने वाले बच्चों के दाखिला में दिक्कत भी नहीं होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026