---Advertisement---

New Industrial Policy: नई औद्यौगिक नीति का तोहफा देने के बाद CM Mann पंहुचे जालंधर, कारोबारियों का टटोला मन

New Industrial Policy: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) पंजाब को कृषि प्रधान राज्य के ठप्पे से बाहर निकालने को कितने बेताब हैं इसका पता उनके फैसलों की रफ्तार को देखकर नजर आने लगा है। कल ही उन्होंने नई औद्यौगिक नीति ‘औद्यौगिक और विकास नीति 2022’ को घोषित करने के अपने फैसले से पता ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: फ़रवरी 6, 2023 2:34 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

New Industrial Policy: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) पंजाब को कृषि प्रधान राज्य के ठप्पे से बाहर निकालने को कितने बेताब हैं इसका पता उनके फैसलों की रफ्तार को देखकर नजर आने लगा है। कल ही उन्होंने नई औद्यौगिक नीति ‘औद्यौगिक और विकास नीति 2022’ को घोषित करने के अपने फैसले से पता चल गया कि अब सीएम मान राज्य को अगले पांच सालों में पंजाब को एक सफल औद्यौगिक राज्य के रुप में स्थापित करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ेंः नई औद्यौगिक नीति का एलान कर CM Mann देंगे पंजाब को उड़ान, व्यापारियों और युवाओं की होगी बल्ले-बल्ले

कोरोबारियों का मन टटोलने समिट में पंहुचे जालंधर

‘औद्यौगिक और विकास नीति 2022’ (Industrial and Development Policy 2022) को घोषित करते ही सीएम मान आज जालंधर दौरे पर पहुंचेंगे। जहां ‘प्रग्रोसिव पंजाब इंवेस्टमेंट समिट’ के साथ राज्य के कारोबारियों के साथ बैठकर अपनी नई औद्यौगिक नीति के बारे में चर्चा करेंगे। वह राज्य में औद्यौगिकीकरण को बढ़ाने के लिए किन किन उपायों को नीतिगत रुप में अपनाया जा सकता है उस पर विचार विमर्श करेंगे। जैसा कि वह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि यह नीति 17 अक्टूबर 2022 से ही राज्य में लागू मानी जाएगी और अगले पांच सालों तक अमल में रहेगी। इसके अमल के पहले चरण में उद्योगों के लिए राज्य सरकार क्षेत्र विशेष की जरुरतों के आधार पर 15 आईटी पार्क तथा पूरे पंजाब में 20 ग्रामीण क्लस्टर विकसित करेगी। जिसमें बुनियादी ढ़ाचा, एमएसएमई, ऊर्जा, इनोवेशन,स्टार्टअप, बड़े उद्योग,कौशल विकास, वित्तीय और गैर वित्तीय छूट, एक्सपोर्ट प्रमोशन, लॉजिस्टिक तथा उद्यमियों के साथ संबंध और शिकायतों के निपटारे की उचित व्यवस्था तैयार की जाएगी।

टाटा ने की निवेश से शुरुआत

इससे पहले कारोबारी राज्य बनाने के लिए सीएम मान ने देश के प्रतिष्ठित औद्यौगिक घराने टाटा समूह के टाटा स्टील से 2600 करोड़ का शुरुआती निवेश को लाने में सफलता प्राप्त कर चुके हैं। जो अन्य बड़े प्रतिष्ठित व्यापारियों को भी पंजाब आने में भरोसा जगाने का काम करेगा। आपको बता दें टाटा स्टील का ये निवेश भारत में जमशेदपुर के बाहर सबसे बड़ा निवेश होने जा रहा है।  

ये भी पढ़ेंः Turkey Earthquake: तुर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप से 500 से अधिक लोगों की मौत, हजारों हुए घायल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026