---Advertisement---

Noida News: नोएडा की इस बड़ी सोसाइटी में हादसा, कार में दो इंसान जलकर हुए खाक

Noida News: नोएडा की आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी में कार में लगी आग, दो लोगों की हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 25, 2023 12:07 अपराह्न | Updated: नवम्बर 25, 2023 12:44 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि यहां पर अब आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी में सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा आम्रपाली प्लैटिनम सोसाइटी में कार की वजह से हुआ है।

अमरपाली प्लैटिनम सोसाइटी में हुआ हादसा

खबरों के माने तो सेक्टर 119 स्थित अमरपाली प्लेटिनम सोसाइटी में एक कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगने की वजह से उसमें मौजूद दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

बता दें कि आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनट में दोनों लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने जैसे तैसे कर आग को बुझाया, लेकिन वो कार में बैठे लोगों की जान नहीं बचा पाए। मौके के पर मौजूद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शवों की नहीं हुई पहचान

घटना की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि शवों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है, जांच कर अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी में कार से उतरते या कार के नजदीक जाते हुए कोई शख्स नजर नहीं आया है।


आधिकारी ने आगे बताया कि ऐसे में आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से कार में आग लगी। इस वजह से ऑटोमैटिक डोर लॉक हो गया हो। मामले की जांच तेजी से की जा रही है। खैर अब देखना होगा की पुलिस कब तक मामले की जांच पूरी कर पाती है, और मृतकों की पहचान कर पाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026