---Advertisement---

Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मिलेगा जाम से निजात, चार मूर्ति चौक को लेकर आई गुड न्यूज; जानें पूरी खबर

Noida News ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मिलेगा जाम से निजात, चार मूर्ति चौक को लेकर आई गुड न्यूज

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 3, 2024 4:44 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्रधीकरण की तरफ से चार मूर्ति गोल चक्कर पर हाईटैक अंडरपास बनाने का प्रोसेस तेज कर दिया गया है। वहीं इससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट से नोएडा आने जाने वाले लोगों को जाम से राहत मिलेगी। वहीं प्रधिकरण ने इसके लिए एक प्री बिड मीटिंग की है। इसमे 6 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। साथ ही कंपनियों ने प्रधिकरण को कुछ सुझाव भी दिए। प्रधिकरण ने इन सुझावों को मान भी लिया।

जानिए कितनी आएगी लागत

गौरतलब है कि नोएडा प्रधीकरण ने चार मूर्ति गोल चक्कर पर हाईटैक अंडरपास बनाने के लिए टेंडर निकाले थे। वहीं कंपनियों को टेंडर 28 दिसंबर 2023 तक जमा करना था। लागत की बात करे तो इस हाईटैक अंडरपास बनाने में लगभग 78 करोड़ रूपये की लागत आएगी। आपको बता दें कि चार मूर्ति गोल चक्कर पर अंडरपास बनाने के लिए कई सालों से चर्चा चल रही है। लेकिन नोएडा का पर्थला फ्लाईओवर शुरू होने के बाद चार मूर्ति गोल चक्कर पर रोजाना जाम लगने की समस्या से लोग परेशान हो गए है। जिससे यहां अंडरपास बनाने की मांग और तेज हो गई है।

जाम की समस्या का होगा समाधान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आबादी तेजी से बढ़ रही है। चार मूर्ति चौक यहां का सबसे व्यस्त चौराहा है। चौराहे पर ट्रैफिक जाम रोकने के लिए अस्थायी तौर पर दो यूटर्न बनाए गए है। गौरतलब है कि यह अंडरपास चार मूर्ति पर 60 मीटर रोड के पेरलर बनेगा। प्रताप बिहार से सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा के बीच वाहन इस अंडरपास से होकर गुजरेंगे। अब वाहन चालकों को यूटर्न तक जाने की जरूरत नही पडेंगी। इससे वाहन चालकों का टाईम के साथ साथ ईंधन भी बचेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026