---Advertisement---

Noida News: जेवर एयरपोर्ट पर पहुंचने के लिए दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिलेगी एक्सप्रसवे, रैपिड रेल और पॉड टैक्सी की सुविधा; जानें डिटेल

Noida News: जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट का काम लगभग हो चुका है। माना जा रहा है कि इसकी शुरूआत अक्टूबर में हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 15, 2024 5:59 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट का काम लगभग हो चुका है। वहीं इस एयरपोर्ट पर हवाई जहाज की आवाजाही इसी साल अक्टूबर महीने में शुरू हो सकती है। हालांकि अभी तक इस अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसी साल इस एयरपोर्ट की शुरूआत हो सकती है। इसके परिचालन के बाद दिल्ली-एनसीआर के लोगों को काफी सुविधा होगी। अभी दिल्ली-एनसीआर के लोग दिल्ली स्थिति इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट से ट्रैवल करते है। वहीं जेवर एयपोर्ट का परिचालन शुरू होने के बाद लोग यहां से भी हवाई यात्रा कर सकेंगे। हवाई अड्डे को पॉड टैक्सियों के अलावा छह सड़कों और एक रैपिड रेल-सह-मेट्रो से जोड़ा जाएगा।

एनसीआर के लोगों का सफर होगा आसान

गौरतलब है कि इस एयरपोर्ट के बनने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट का बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा। जेवर एयपोर्ट को भारत का सबसे बड़ा एयपोर्ट कहा जा रहा है। मालूम हो को कि जेवर एयपोर्ट को 6 रोड और एक रैपिड रेल से कनेक्ट किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। वहीं इसको जेवर एयपोर्ट से कनेक्ट किया जाएगा। यह सड़क जेवर एयरपोर्ट और हरियाणा के बल्लबगढ़ से भी जुडे़गी। जिसके बाद हरियाणा के यात्री भी आसानी से जेवर एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे।

YEIDA के सीईओ ने दी जानकारी

YEIDA के सीईओ अरुण वीर सिंह के मुताबिक “भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एक्सप्रेसवे को हवाई अड्डे से जोड़ने के लिए 750 मीटर लंबी आठ लेन की सड़क का निर्माण भी कर रहा है। चार लेन 15 जून तक खुलने की संभावना है जबकि बाकी चार 15 अगस्त तक चालू हो सकती हैं। उन्होंने आगे कहा कि 63 करोड़ रूपये की लागत से हवाई अड्डे के उत्तर और पूर्व की ओर 8.2 किलोमीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जा रही है।

VIP रोड का भी होगा निर्माण

अरुण वीर सिंह ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए एक वीआईपी एक्सेस रोड भी बनाई जाएगी। इसका उपयोग वीआईपी और आपात स्थिति के लिे किया जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026