---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: उदयपुर में ड्रीम वेडिंग के बाद ससुराल पहुंची परिणिती, दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखा ऐसा लुक

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: उदयपुर के लीला पैलेस में अपनी रॉयल वेडिंग के बाद परिणिती चोपड़ा और राघव चड्ढा अब मीडिया के सामने खुलकर आ रहे हैं। ग़ौरतलब है कि दोनों ने अपनी शादी को मीडिया से छिपाकर रखा था। वहीं अब दोनों के शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों उदयपुर से निकलकर दिल्ली ...

Read more

Avatar of Sparsh

By: Sparsh

Published: सितम्बर 26, 2023 4:50 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: उदयपुर के लीला पैलेस में अपनी रॉयल वेडिंग के बाद परिणिती चोपड़ा और राघव चड्ढा अब मीडिया के सामने खुलकर आ रहे हैं। ग़ौरतलब है कि दोनों ने अपनी शादी को मीडिया से छिपाकर रखा था। वहीं अब दोनों के शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों उदयपुर से निकलकर दिल्ली पहुंचे हैं जहां परिणिती का ससुराल है। 

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए Parineeti Chopra-Raghav Chadha

सोमवार 25 सितंबर की शाम को Parineeti Chopra और Raghav Chadha दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों के खूबसूरत लुक्स ने फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई परिणिती ने इस दौरान एक वाइब्रेंट लाइम सूट पहना हुआ था। इसके साथ ही अभिनेत्री के गले में मंगलसूत्र और हाथों में गुलाबी रंग का चूड़ा बेहद प्यारा लग रहा था। राघव की बात करें तो आम आदमी पार्टी के नेता इस दौरान ब्राउन रंग के शॉर्ट कुर्ते के साथ प्रिंटेड जैकेट और सफ़ेद रंग का पजामा पहने नज़र आए। वहीं यह नया नवेला शादीशुदा जोड़ा चेहरे पर मुस्कान लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले नज़र आया। 

ससुराल में ऐसा हुआ Parineeti Chopra का स्वागत

आपको बता दें कि Parineeti Chopra-Raghav Chadha दिल्ली एयरपोर्ट से सीधा राघव के घर के लिए रवाना हुए। राघव का घर, जो परिणिती का ससुराल है, वहां दोनों के आने की ख़ुशी में उनका भव्य तरीक़े से स्वागत किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली में मौजूद राघव के घर को बेहद सुंदर तरीक़े से सजाया गया था। इसके साथ ही उनके घर के बाहर मेन गेट पर फूलों की खूबसूरत डेकोरेशन की गई थी। 

ग़ौरतलब है कि दोनों की शादी का सेलिब्रेशन अभी ख़त्म नहीं हुआ है। उदयपुर में शादी और रिसेप्शन के बाद अब यह कपल दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ में होने वाले भव्य रिसेप्शन की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली में होने वाला रिसेप्शन राजनेताओें के लिए रखा गया है। वहीं मुंबई में बॉलीवुड जगत के लिए एक भव्य रिसेप्शन पार्टी की तैयारी भी चल रही है। इसके बाद ‘रागनीति’ चंडीगढ़ में अपने रिश्तेदारों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sparsh

Sparsh

Hi, I’m Sparsh, and I write about technology, entrepreneurship, entertainment , and emerging digital trends.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 1

सितम्बर 25, 2026

Leave a Comment