---Advertisement---

Mandola Vihar Yojna: अब राजधानी के निकट फ्लैट खरीदना हुआ आसान, 15 फीसदी का छूट दे रही है यूपी सरकार

Mandola Vihar Yojna: देश की राजधानी दिल्ली में रहना लोगों के लिए किसी सपने से कम नहीं होता । लेकिन बजट न हो पाने के कारण लोग इसके बारे में सोचते भी नहीं है। ऐसे में उन लोगों के लिए यूपी सरकार लाई है एक योजना जिसके तहत निर्माणाधीन दिल्‍ली देहरादून हाईवे पर उत्‍तर प्रदेश आवास विकास परिसर की मंडोला विहार योजना की मदद से फ्लैट उपलब्ध कराया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 1, 2023 6:36 अपराह्न

mandola vihar yojna
Follow Us
---Advertisement---

Mandola Vihar Yojna: देश की राजधानी दिल्ली में अपने घरों में रहना लोगों के लिए किसी सपने से कम नहीं होता । लेकिन बजट न हो पाने के कारण लोग इसके बारे में सोचते भी नहीं है। ऐसे में उन लोगों के लिए यूपी सरकार लाई है एक योजना जिसके तहत निर्माणाधीन दिल्‍ली देहरादून हाईवे पर उत्‍तर प्रदेश आवास विकास परिसर की मंडोला विहार योजना की मदद से फ्लैट उपलब्ध कराया जा रहा है।

ये है पूरा मामला

खबरो की माने तो उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्माणाधीन दिल्‍ली देहरादून हाईवे पर उत्‍तर प्रदेश आवास विकास परिसर की मंडोला विहार योजना के तहत लोगों को सस्ते फ्लैट उपलब्ध करा रही है। इस योजना का क्षेत्रफल लगभग 2700 एकड़ है। बता दें कि दिल्‍ली देहरादून हाईवे शुरू होने के बाद से यहां से अक्षरधाम पहुंचने में 10 मिनट के करीब का समय लगेगा।

बिकने को हैं 4229 फ्लैट

खबरों की माने तो इस योजना के तहत बिकने वाले फ्लैट की संख्या 4229 के आस-पास है। वहीं कीमत के लिहाज से भी ये मार्केट की तुलना में बेहद सस्ते हैं। इनकी कीमत मार्केट रेट से 15% तक कम बताई जा रही है। इसके तहत खरीदारी करने पर लोगों को वर्तमान की तुलना में दो से चार लाख तक की बचत हो सकती है। ऐसे में लोगों के लिए एक बढ़िया मौका है देश की राजधानी दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का।

इन कारणों से नहीं बिक रहे थे फ्लैट

बता दें कि इसके पहले ये फ्लैट महंगे होने के कारण नहीं बिक रहे थे। इसको लेकर आवास विकास परिषद ने मार्च में एक सर्वे कराकर अपनी रिपोर्ट लखनऊ भेजी थी। इसमें स्पष्ट रुप से कहा गया था कि फ्लैट के न बिकने का कारण उनका महंगा होना है। इस विषय को संज्ञान में लेते हुए शासन ने ये निर्णय लिया कि इन फ्लैट्स पर 15 फीसदी तक की छूट दी जाएगी जिससे की लोग इसे खरीदना शुरु कर दें। इसके लिए लोन की सुविधा भी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026