NS Raja Subramani: भारत के मौजूदा सीडीएस अनिल चौहान का 30 मई 2026 को कार्याकाल खत्म होने जा रहा है, इसी बीच केंद्र सरकार ने भारत के नए सीडीएस का ऐलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक लेफ्टिनेंट जनरल NS Raja Subramani देश के अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ होंगे। नए सीडीएस मिलने के बाद भारतीय सेना की रणनीतिक ताकत और ज्यादा आक्रामक तथा आधुनिक होगी। हालांकि इस खबर के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हलचल तेज हो गई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
कौन है NS Raja Subramani?
NS Raja Subramani भारतीय सेना के अनुभवी और रणनीतिक सोच वाले अधिकारियों में गिने जाते हैं। उन्होंने सेना में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं और कठिन सैन्य अभियानों का नेतृत्व भी किया है। आधुनिक युद्ध नीति, सीमा सुरक्षा और संयुक्त सैन्य संचालन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।
रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, उनका अनुभव भारत की तीनों सेनाओं—थल सेना, वायु सेना और नौसेना—के बीच बेहतर तालमेल बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
केंद्र सरकार ने नियुक्त किया नया सीडीएस
भारत सरकार द्वारा दी जानकारी के अनुसार “भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त) को रक्षा प्रमुख नियुक्त किया है, जो कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से और अगले आदेश तक भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।
Government of India appoints Lieutenant General N S Raja Subramani PVSM, AVSM, SM, VSM (Retd.) as the Chief of Defence Staff, who shall also function as Secretary to Government of India, Department of Military Affairs, with effect from the date of assumption of charge and until… pic.twitter.com/FpGolQxe5a
— ANI (@ANI) May 9, 2026
वर्तमान रक्षा प्रमुख, जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई, 2026 को समाप्त हो रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि वर्तमान में 1 सितंबर, 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार हैं। इससे पहले, वे 1 जुलाई, 2024 से 31 जुलाई, 2025 तक सेना के उप प्रमुख और मार्च 2023 से जून 2024 तक केंद्रीय कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे”।
पाकिस्तान में क्यों मचा हड़कंप?
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनाव जारी है। वहीं भारत में जब भी किसी प्रकार की सैन्य हलचल होती है, पाकिस्तान की टेंशन बढ़ जाती है। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक NS Raja Subramani की कार्यशैली काफी सख्त और निर्णायक मानी जाती है। यदि वे CDS बनते हैं, तो भारत सीमा सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियानों और आधुनिक युद्ध तकनीकों पर ज्यादा आक्रामक रुख अपना सकते है। यानि यह तो साफ है कि एनएस राजा के सीडीएस बनते ही पाकिस्तान की नींद उड़ने वाली है।






