---Advertisement---

Om Birla: संसद में भी सुरक्षित नहीं है PM Modi, लोकसभा अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, बोले- मैंने सदन में न आने का किया आग्रह

Om Birla: वीरवार को लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि बुधवार को पीएम मोदी के साथ संसद में कोई अनहोनी हो सकती थी। इसलिए मैंने उनसे सदन में न आने का आग्रह किया था।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 5, 2026 4:15 अपराह्न

Om Birla
Follow Us
---Advertisement---

Om Birla: संसद का बजट सत्र काफी हंगामेदार तरीके से चल रहा है। लोकसभा में कई बार कार्रवाही को स्थगित करना पड़ा है। मगर 4 फरवरी को ऐसी घटना घट सकती थी, जिसकी किसी ने कल्पना भी नही की थी। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने वीरवार को बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती थी। लोकसभा प्रमुख के इतने बड़े दावे के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़ा होता है। क्या अब पीएम मोदी संसद के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं।

Om Birla ने पीएम मोदी के साथ होने वाली संभावित अप्रिय घटना को टाला

राजस्थान के कोटा से सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज सदन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले कहा, ‘देश ने देखा कि कल सदन में क्या हुआ। सबने देखा कि कैसे सांसदों ने सदन में पीएम की कुर्सी की तरफ जाने की कोशिश की। मुझे जानकारी मिली थी कि कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। यह सुनिश्चित करने के लिए कि ऐसी स्थिति पैदा न हो, मैंने पीएम मोदी से कहा कि वे सदन में न आएं।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे पक्की जानकारी मिली थी कि कांग्रेस पार्टी के कई सदस्य PM की कुर्सी के पास जाकर कुछ अप्रत्याशित हरकत कर सकते हैं। मैंने वह घटना देखी भी। अगर ऐसा होता, तो यह घटना बहुत ही भयानक होती और देश की लोकतांत्रिक परंपरा को पूरी तरह खत्म कर देती। बुधवार को स्पीकर के ऑफिस में कुछ विपक्षी सदस्यों का व्यवहार एक ‘काला धब्बा’ था।’

ओम बिरला ने महिला सांसदों के इरादों को पहले ही भांप लिया

मालूम हो कि बुधवार को संसद के लोकसभा में पीएम मोदी ने शाम 5 बजे के करीब राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देना था, लेकिन विपक्षी सांसदों की तरफ से इसमें रुकावट डाली गई। कई विपक्षी महिला सांसद सदन में पीएम की कुर्सी के पास जाकर खड़ी हो गई थी। ऐसे में पीएम मोदी के अपने स्थान पर जाने के दौरान उन्हें शारीरिक चोट लगने का खतरा था। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी की कुर्सी के पास जाने वाली महिला सांसदों में आर. सुधा, ज्योतिमणि, वर्षा गायकवाड़, गेनी बेन ठाकोर, के. काव्या और शोभा बच्छाव शामिल थीं। संसद में पीएम मोदी के साथ किसी भी तरह की अनहोनी को लोकसभा प्रमुख ओम बिरला ने पहले ही भांप लिया और पीएम मोदी से न आने का आग्रह किया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026