---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के जन्मदिन पर बधाईयों का तांता! पीएम मोदी, अरविंद केजरीवाल व सिसोदिया समेत कई दिग्गजों ने भेजा संदेश

CM Bhagwant Mann के जन्मदिन पर आज बधाईयों का तांता लगा है। पीएम मोदी, अरविंद केजरीवाल, शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गज नेताओं ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 17, 2025 12:16 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए आज का दिन बड़ा खास है। 17 अक्टूबर, 1973 को संगरूर में जन्मे सीएम भगवंत मान आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर बधाईयों का तांता लगा है। पंजाब के तमाम वरिष्ठ नेता आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सीएम भगवंत मान को बधाई दे रहे हैं। इससे इतर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया समेत कई दिग्गज नेताओं ने सीएम मान को बधाई भेजा है। सभी ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

पीएम मोदी, अरविंद केजरीवाल समेत कई दिग्गजों ने CM Bhagwant Mann को भेजा बधाई संदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान के जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से उन तक बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस खास अवसर पर एक्स पोस्ट जारी कर लिखा है कि “सीएम मान को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।”

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल लिखते हैं कि “पंजाब के हरदिलअजीज मुख्यमंत्री और मेरे छोटे भाई भगवंत मान जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। भगवान आपको लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य और लोगों की सेवा करने की निरंतर ऊर्जा दें। आप यूँ ही पंजाब के हर घर में खुशियाँ बाँटते रहें।”

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान लिखते हैं कि “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई! आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों! शुभकामनाएं!”

मनीष सिसोदिया लिखते हैं कि “सियासत के मंच पर जो दिल से बोले, वो जनता के दिल में बस जाता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के निवास पर उनसे मुलाकात कर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। आज भगवंत मान सिर्फ पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि उस हर नौजवान की उम्मीद हैं जो ईमानदारी, मेहनत और अपनेपन से राजनीति को बदलना चाहता है।”

इससे इतर भी देश के तमाम अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पोस्ट जारी कर सीएम भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई दी है।

मुख्यमंत्री निवास पर उमड़ा समर्थकों का हुजूम

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के राजकीय आवास पर उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा है। सीएम मान के समर्थक उन्हें जन्मदिन की बधाई देने फूल-गुलदस्ते के साथ पहुंचे हैं। पंजाब के कई वरिष्ठ नेताओं ने आज मुख्यमंत्री से उनके निवास पर मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम निवास पर पहुंच रहे आप नेताओं व मान समर्थकों की भीड़ मुख्यमंत्री की लोकप्रियता बताने के लिए काफी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026