---Advertisement---

Russian Oil: रूसी तेल की खरीद वाले ट्रंप के दावों पर बड़ा खुलासा! विदेश मंत्रालय की ये टिप्पणी अमेरिकी प्रेसिडेंट को चुभ जाएगी

Russian Oil की खरीदारी से जुड़े मुद्दे पर अमेरिकी प्रेसिडेंट ने बड़ा दावा किया था जिसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया सामने आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेसिडेंट ट्रंप और पीएम मोदी के बीच किसी तरह की बातचीत की जानकारी से इंकार किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 16, 2025 6:26 अपराह्न

Russian Oil
Follow Us
---Advertisement---

Russian Oil: अमेरिकी राष्ट्रपति के एक दावे का लगभग फैक्टचेक हो गया है। भारत द्वारा रूसी तेल की खरीदारी के संदर्भ में प्रेसिडेंट ट्रंप के बयान को लेकर खूब हो-हल्ला हुआ। अब आलम ये है कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक टिप्पणी जारी कर बड़ा खुलासा किया है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेसिडेंट ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री के मध्य किसी भी तरह की बातचीत की संभावना को लगभग नकारा है। रणधीर जायसवाल ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मुझे दोनों नेताओं के बीच कल किसी भी बातचीत की जानकारी नहीं है।

प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया

भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रेसिडेंट ट्रंप द्वारा रूसी तेल की खरीदारी के संदर्भ में किए गए दावों का लगभग खंडन किया है। मीडिया से बात करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ तौर पर कहा है कि “मुझे दोनों नेताओं के बीच कल किसी भी बातचीत की जानकारी नहीं है।” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का बयान ऐसे समय में आया है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रेसिडेंट ट्रंप के बीच रूसी तेल की खरीदारी के संदर्भ में तमाम तरह की बातें चल रही हैं। विदेश मंत्रालय का बयान लगभग-लगभग रूप से प्रेसिडेंट ट्रंप के दावों को नकारता है। यही वजह है कि इस बयान को डोनाल्ड ट्रंप के लिए चुभने वाला बताया जा रहा है।

भारत द्वारा Russian Oil की खरीदारी पर ट्रंप के बयान से घमासान

सियासी हल्कों से लेकर अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पर अमेरिकी राष्ट्रपति का एक बयान सुर्खियों में है। प्रेसिडेंट ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनके और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच टेलिफोनिक वार्तालाप हुई है। दावे के मुताबिक इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने रूसी तेल ना खरीदने की बात कही है। प्रेसिडेंट ट्रंप के इस दावे के बाद भारत में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, पवन खेड़ा समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय जगत में भी प्रेसिडेंट ट्रंप का ये बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026