---Advertisement---

‘चीन, अमेरिका के उत्पादों का बहिष्कार..,’ PM Modi की मुहिम का जिक्र कर ये क्या बोल गए योग गुरु Baba Ramdev, मामला वायरल

गंगा तट पर स्थित हरिद्वार नगरी से पीएम मोदी की मुहिम का समर्थन करते हुए योग गुरु Baba Ramdev ने बड़ी बात कह दी है। बाबा रामदेव ने कहा है कि देश को आर्थिक और आध्यात्मिक महाशक्ति बनाने के लिए हमें चीन, अमेरिका और यूरोप के उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए। योग गुरु की ये बातें अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 27, 2025 6:36 अपराह्न

Baba Ramdev
Follow Us
---Advertisement---

Baba Ramdev: योग गुरु ने ऐसे समय पर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की है जब पीएम मोदी भी इस मसले पर गंभीर टिप्पणी कर चुके हैं। पीएम मोदी के सुर में सुर मिलाते हुए बाबा रामदेव ने स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील का पुरजोर समर्थन किया है। योग गुरु यहीं नहीं रुके, उन्होंने तो नाम लेकर चीन, अमेरिका और यूरोप से आने वाले उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील तक कर डाली। Baba Ramdev द्वारा कही गई बातें अब हेडलाइन बन रही हैं और मामला सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर सुर्खियां बटोर रहा है।

PM Modi की मुहिम का जिक्र कर बड़ी बात बोल गए योग गुरु Baba Ramdev!

गंगा तट पर स्थित हरिद्वार नगरी से अपने हिस्से का पक्ष रखते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने पीएम मोदी की मुहिम को समर्थन दिया है। बाबा रामदेव ने पीएम मोदी द्वारा स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील पर कहा है कि “लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के स्वदेशी उत्पादों के आह्वान का समर्थन करना चाहिए। क्योंकि प्रधानमंत्री ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं और देश को आर्थिक और आध्यात्मिक महाशक्ति बनाना चाहते हैं। इसे प्राप्त करने के लिए हमें चीन, अमेरिका और यूरोप के उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए। स्वास्थ्य क्षेत्र में हमें आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाना चाहिए।” Baba Ramdev द्वारा कही गई बातें देखते ही देखते देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में चर्चा का विषय बन गई हैं और इस पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

स्वदेशी उत्पादों को लेकर देशवासियों से पीएम मोदी की खास अपील!

ये जगजाहिर है कि भारतीय बाजार में चीनी उत्पादों का बोलबाला है। चीनी उत्पादों की पहुंच घर-घर में है जो कई दफा चिंता का विषय भी बन जाती है। PM Modi ने आज इसी क्रम में गुजरात की राजधानी गांधीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “हम गांव-गांव व्यापारियों को शपथ दिलाएं कि मुनाफा चाहें कितना भी हो, आप विदेशी माल नहीं बेचोगे।” पीएम मोदी ने इस दौरान चीन का नाम लिए बगैर कहा कि “दुर्भाग्य देखिए की अब गणेश जी भी विदेशों से आ रहे हैं। वो भी छोटी आंखों वाले गणेश जी जिनकी आंखें तक नहीं खुल रही होती हैं। होली के लिए रंग-पिचकारी भी विदेश से आते हैं।” इस दौरान पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में लोगों से स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देने की अपील की है। Baba Ramdev ने मुखरता से पीएम मोदी की इस अपील का समर्थन किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026