---Advertisement---

Onion Price Hike: टमाटर के बाद क्या अब खून के आंसू रुलाएगा प्याज? महंगाई ने जनता का किया बुरा हाल 

Onion Price Hike: महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ रखी है। एक तरफ देश के किसानों को बेमौसम बारिश की मार ने खड़ी फसल बर्बाद कर दिया तो वहीं दूसरी तरफ कीटों ने फसल पर हमला बोलकर सफाचट कर दिया। देश में देखा जाए तो सब्जियों के भाव में आग लगी हुई है। वहीं ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 5, 2023 12:00 अपराह्न | Updated: अगस्त 5, 2023 1:10 अपराह्न

Onion Price Hike
Follow Us
---Advertisement---

Onion Price Hike: महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ रखी है। एक तरफ देश के किसानों को बेमौसम बारिश की मार ने खड़ी फसल बर्बाद कर दिया तो वहीं दूसरी तरफ कीटों ने फसल पर हमला बोलकर सफाचट कर दिया। देश में देखा जाए तो सब्जियों के भाव में आग लगी हुई है। वहीं पिछले एक महीने से टमाटर के दामों में भारी उछाल देखने को मिला है। यही हाल कुछ मसालों का रहा। ऐसे में अब खबर प्याज को लेकर आए रही है। दरअसल एक रिपोर्ट में बताया गया है, कि देश में प्याज की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते है, कि आखिरकार देश में प्याज के रेट अभी क्या है? साथ ही अनुमानतः आगे प्याज के दामों में कितना उछाल देखने को मिल सकता है।  

प्याज को लेकर रिपोर्ट में क्या जानकारी दी गई 

खबरों की मानें तो देश में महंगाई से जनता त्राहिमाम कर रही है। ऐसे में अब एक रिपोर्ट में कहा गया है, कि देश में अब प्याज के रेट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि यह बात बिल्कुल सही हैं, कि अभी प्याज खुदरा बाजारों में 30 रुपए किलो के आसपास बिक रहा है। लेकिन अगस्त के अंतिम और सितम्बर के शुरुआत में प्याज के दाम 70 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है। ऐसे में देखा जाए तो एक तरफ टमाटर सोने के भाव बिक रहे हैं, तो वही अब आम जनता को प्याज खून के आंसू रुलाने वाला है।  

कम बुवाई और बेमौसम बारिश ने बिगाड़ा खेल

खबरों की मानें तो देश के किसानों ने इस बार औसत से कम प्याज की बुवाई की है। यही कारण है, कि इस बार स्टॉक में अनुमानतः प्याज 8 फीसदी तक की गिरावट हो सकती है। इसके अलावा किसानों को बेमौसम बारिश ने भी प्याज की फसल बर्बाद कर दी। जिसकी वजह से अब प्याज के दामों में उछाल देखने को मिल सकता है। 

टमाटर, मसाले, दाल ने रसोई का बिगाड़ा बजट

सबसे पहले टमाटर ने जनता की जेब ढ़ीली की। तब टमाटर 200 रुपए प्रति किलो बिकने लगे थे। हालांकि अभी भी कहीं-कहीं पर टमाटर 150 से 200 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं। इसके बाद नंबर आया मसालों का जहां जीरा, धनिया, हल्दी, इलायची के साथ-साथ दलहन ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026