Onion Price: बीते दिनों बाजार में हलचल मच गई थी जब चीनी की कीमत में उछाल देखने को मिला था। इस सबके बीच अब घरेलू रसोई में एक बार फिर महंगाई की मार पड़ने वाली है क्योंकि प्याज की कीमत आसमान छू रही है। महंगाई को लेकर हाहाकार मचने से पहले ही सरकार ने समस्या को सुलझाने के लिए कमर कस ली है। कहा जा रहा है कि कांदा एक्सप्रेस शुरू किया जाएगा जिसके जरिए सरकार बफर स्टॉक से मार्केट में प्याज उतारने की तैयारी में है। आइए जानते हैं आखिर कैसे लोगों को राहत देने के लिए काम में सरकार जुट चुकी है। ओनियन प्राइस आखिर किस तरह से चर्चा का विषय बन गया है।
चीनी के बाद Onion Price को लेकर मची अफरातफरी
रिपोर्ट्स की बात करें तो शनिवार को प्याज की कीमत मैं जबरदस्त उछाल देखने को मिला था जहां खुदरा भाव 42 किलो तक हो गया था। वहीं दिल्ली में 65 रुपये प्रति किलो की दर से और चैन्नई में 58 रुपए प्रति किलो की से बेचा गया है। इसके साथ ही पिछले साल की तुलना में 45% तक कीमत में बढ़ोतरी दर्ज हुई है तो वहीं पिछले महीने की तुलना में 19% बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जाहिर तौर पर यह आम लोगों के लिए महंगाई की एक और मार है। जब बीते कुछ दिनों पहले ही चीनी की कीमत में उछाल सामने आया था।
महंगाई के बीच क्या है कांदा एक्सप्रेस जिसपर टिकी सरकार की उम्मीद
वहीं इस सब के बीच सरकार प्याज की कीमत में बढ़ोतरी के बीच कांदा एक्सप्रेस सोमवार को चलाने के लिए तैयार है। दरअसल इसके जरिए काफी हद तक संभव है कि उन जगहों पर प्याज की पहुंच संभव हो सकेगी जहां या तो इसकी कमी है या फिर काफी महंगी है। इससे बाजार में नरमी देखने को मिल सकती है। कांदा एक्सप्रेस को अक्टूबर 2024 में शुरू किया गया था जो महाराष्ट्र के नासिक से दिल्ली, गुवाहाटी और लखनऊ जैसे दूसरे बड़े शहरों में सस्ते में प्याज पहुंचाती है। दरअसल इमरजेंसी के लिए सरकार बफर स्टॉक में प्याज और बाकी चीजों को रखती है। जब बाजार में महंगाई अपने चरम पर होती है तब इसे निकाला जाता है।
अब ऐसे में यह देखना खास होने वाला है कि क्या वाकई कांदा एक्सप्रेस की वजह से प्याज की कीमत में नरमी देखने को मिलती है।
