---Advertisement---

फ्लैशबैक में जाए Pakistan! बिलावल भुट्टो को Pawan Kalyan की दो टूक, ‘खून बहेगा’ टिप्पणी के बदले जरदारी को याद दिलाया कारगिल

आतंक के आकाओं को पिछलले तीन युद्ध की याद दिलाते हुए Pawan Kalyan ने जबरदस्त धोया है। बिलावल भुट्टो की टिप्पणी पर जी भर सुनाते हुए पवन कल्याण ने पाकिस्तान को फ्लैशबैक में जाने और अपनी हार को याद करने की सलाह दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 29, 2025 1:17 अपराह्न

Pawan Kalyan
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Kalyan: थोड़ा फ्लैशबैक में जाइए और अपने अतीत को याद कीजिए कि कैसे भारत आपको पटखनी दे चुका है। ये कहना है आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और सनातन के पैरोकार पवन कल्याण का। दरअसल, पवन कल्याण ने बिलावल भुट्टो जरदारी को उन्हीं की भाषा में जी भर सुनाया है। भारत के लिए ‘खून बहेगा’ वाली टिप्पणी करने वाले जरदारी को भरपूर लताड़ लगाते हुए पवन कल्याण ने 1965, 1971 और कारगिल युद्ध की याद दिलाई है। आतंक के आका पाकिस्तान को पहलगाम आतंकी हमले के बाद Pawan Kalyan ने भरपूर कोसा है। तो आइए हम आपको पवन कल्याण द्वारा की गई टिप्पणी के बारे में बताते हैं।

बिलावल भुट्टो को Pawan Kalyan की दो टूक

धाकड़ अंदाज में अपनी बात रखने वाले आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने पाकिस्तान को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। बिलावल भुट्टो जरदारी के ‘खून बहेगा’ वाले बयान पर डिप्टी सीएम Pawan Kalyan ने कहा है कि “उन्हें याद दिलाना चाहिए कि वे पिछले तीन युद्ध (1965, 1971, 1999 – कारगिल) कैसे हारे थे। हमें उन्हें विजुअल्स भेजने होंगे कि लगभग 70 हजार सैनिकों के साथ कैसा व्यवहार किया गया। अगर जरूरत पड़ी कि वे खून बहाना चाहते हैं, तो मुझे लगता है कि हम वहां आएंगे, हम अपने देश के लिए अपना खून बहाएंगे। मुझे लगता है कि किसी भी समझदार नेता, एक बड़ी जिम्मेदारी वाले नेता को ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए। उन्हें अपने देश के अतीत की याद दिलानी चाहिए।”

पहलगाम आतंकी हमले पर जमकर बरसे डिप्टी सीएम पवन कल्याण

अपने हिस्सा का पक्ष रखते हुए आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने आतंकियों के इस कुकृत्य की जमकर भर्त्सना की है। पहलगाम आतंकी हमले पर Pawan Kalyan का कहना है कि “यह बहुत ही लक्षित हत्या है। आतंकवादियों ने पूछा कि आप हिंदू हैं या नहीं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ऐसा किया है। कश्मीरी पंडितों के खिलाफ नरसंहार हुआ था। मैंने व्यक्तिगत रूप से 1986 और 89 में इसका अनुभव किया है। हम 4 साल तक वहां रहे। 1989 के बाद, एक लाख से अधिक कश्मीरी हिंदुओं को अपनी भूमि छोड़ने के लिए मजबूर किया गया और उन्हें मार दिया गया। उनका कत्लेआम किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। मुझे लगता है कि यह उसी का सिलसिला है।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 18 March 2026

अप्रैल 17, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 17, 2026

कल का मौसम 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026