---Advertisement---

Palwal Gangrape: पलवल में महिला से हैवानियत, दरोगा ने महिला को एक लाख में बेचा, साथियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Palwal Gangrape: हरियाणा के पलवल से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक रक्षक ही भक्षक बन गया।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 5, 2023 1:12 अपराह्न

Palwal Gangrape
Follow Us
---Advertisement---

Palwal Gangrape: हरियाणा के पलवल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रक्षक ही भक्षक बन गए। दरअसल, यहां की एक महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है की उसकी मदद करने के बजाए पुलिस ने उसे हैवानों के हवाले कर दिया। जहां कई बार उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। इतना ही नहीं पुलिस ने हैवानों से महिला का सौदा भी किया और उसकी एवज ने आरोपियों एक लाख रुपये लिए।

दरोगा ने महिला को एक लाख में बेचा

दरअसल, ये मामला पलवल के हसनपुर पुलिस स्टेशन का है। जहां अपने पति की शिकायत लेकर थाने गई एक महिला को दोरोगा ने अपने साथियों के हवाले कर दिया। इसके बाद, विवाहित महिला का अपहरण कर लिया गया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। पीड़ित ने यह भी दावा किया है कि कार्रवाई करने के बजाए थाना प्रभारी ने आरोपियों से एक लाख रुपये लिए। पीड़िता की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दर्ज कर ली गई है।

महिला का अपहरण कर किया दुष्कर्म

महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी ने कहा कि इस मामले में एक विवाहित महिला शामिल है, जो अपने पति से अलग होने का दावा करती है और हसनपुर पुलिस स्टेशन के आसपास के एक गांव में रहती है। 27 जुलाई को वह हसनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराने गई थी। जहां, SHO शिवचरण से उसकी शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद थानेदार ने उसे बल्ली नामक एक व्यक्ति के पास भेज दिया। बल्ली उसे खेतों में बनी एक कोठरी में ले गया, जहां भीम और निरंजन नाम के व्यक्ति पहसे से ही मौजूद थे। जान से मारने की धमकी देते हुए उन तीनों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया, साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और तस्वीरें भी लीं।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

तीनों उसे पलवल में शांति नाम की महिला के घर ले गए, जहां उसे रात भर रखा, नशीला पदार्थ दिया और वीडियो व फोटो प्रसारित करने की धमकी देकर रात में उसके साथ फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों ने महिला को एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया। इसके बाद महिला जैसे-तैसे अपनी जान छुड़ाकर घर पहुंची और महिला पुलिस थामें में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, पीड़िता शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026