---Advertisement---

Rajasthan Gangrape: सामूहिक दुष्कर्म के बाद 12 साल की बच्ची को भट्टी में जिंदा झोंका, खुलासा से कांप उठे स्थानीय लोग

Rajasthan Gangrape: राजस्थान के भीलवाड़ा से एक दिल दहला देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो यहां एक 12 साल की मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। यही नहीं इसके बाद उसे भट्टी में जिन्दा जला दिया गया। बताया जा रहा है 12 साल की मासूम ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 3, 2023 2:29 अपराह्न | Updated: अगस्त 3, 2023 11:44 अपराह्न

Rajasthan Gangrape
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Gangrape: राजस्थान के भीलवाड़ा से एक दिल दहला देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो यहां एक 12 साल की मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। यही नहीं इसके बाद उसे भट्टी में जिन्दा जला दिया गया। बताया जा रहा है 12 साल की मासूम घर से बाहर खेत में बकरी चराने गई थी। ऐसे में जब मासूम घर नहीं आई तो उसके परिजन बच्ची की तलाश में घर से बाहर ढूढ़ने के लिए निकले। जिसके बाद वह अपनी खेत के तरफ आगे बढ़ ही रहे थे, तभी उनको भट्टी के पास बच्ची के हाथ में रहने वाला चांदी का कड़ा दिखा तो उनको शक पैदा हुआ, कि कहीं हमारे बच्ची को किसी ने जला के मार तो नहीं दिया गया।  

घटना के बाद इलाके में पसरा सन्नाटा 

बता दें कि यह पूरा मामला राजस्थान के कोटड़ी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है, यहां एक 12 साल की बच्ची को हैवानों ने अपना शिकार बनाया है। जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने घर से दिन के वक्त बकरियां चराने खेत में गई थी। ऐसे में जब वह घर नहीं लौटी तो घर वाले परेशान हो गए। 

खबरों की मानें तो बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे भट्टी में जला दिया गया है। परिजनों का इस पर कहना है, कि “हमें भट्टी के पास बच्ची के कंगन मिले। ऐसे में जब हमने भट्टी को अच्छे से देखा तो उसकी शरीर के जले हुए अंग भी मिले।” 

ऐसे में देखा जाए तो इस घटना के बाद पूरे भीलवाड़ा में संन्नाटा पसरा हुआ है। लोग कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।  

पुलिस के साथ मौके पर पहुंची फोरेंसिक जांच की टीम

बता दें कि जैसे ही पुलिस को इस घटना के बारे में पता चला तो वह फ़ौरन घटना स्थल पर पहुंच गई। इसके बाद लड़की के मिले कड़ा को पुलिस ने फोरेंसिक टीम को सौंप दिया। साथ ही बच्ची के मिले बॉडी पार्ट्स को कलेक्ट कर के टीम फ़िलहाल जांच कर ही है। वहीं पुलिस इस मामले पर गांव के कुछ लोगों को शक के आधार पर गिरफ्तार भी किया है। वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है, हम गहनता से जांच कर रहे हैं, जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026