---Advertisement---

Pan Masala Packaging: पान मसाला खाने वालों की बढ़ेगी मुश्किलें! FSSAI ने जारी किया दिशा-निर्देश, जानें सबकुछ

Pan Masala Packaging: FSSAI ने पान मसाला कंपनियों को पैकेजिंग को लेकर निर्देश जारी कर दिया है। जिसके बाद खई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 12, 2026 1:17 अपराह्न

Pan Masala Packaging
Follow Us
---Advertisement---

Pan Masala Packaging: अगर आप भी पान मसाला खाने के शौकीन है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि बीते दिन FSSAI ने पान मसाला कंपनियों को पैकेजिंग को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। दरअसल भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक को बैन कर दिया है।

नए नियम के तहत अब यह पैकेजिंग सिर्फ पेपर, टिन या ग्लास कंटेनर में ही पान मसाला पैक कर बेच सकेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है, जिसके बाद लाखों लोगों कि दिक्कतें बढ़ सकती है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी जानकारी।

Pan Masala Packaging पर FSSAI का नया आदेश

FSSAI ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड पैकेजिंग अमेंडमेंट रेगुलेशन 2026 को नोटिफाई कर दिया है। दी जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा और मानक (पैकेजिंग) विनियम, 2018 में, पैकेजिंग सामग्री की सूची से संबंधित अनुसूची IV में, क्रम संख्या 10 पर दी गई प्रविष्टियों और उनसे संबंधित प्रविष्टियों के बाद, निम्नलिखित क्रम संख्या और प्रविष्टियाँ जोड़ी जाएँगी।

  • पान मसाला – कागज़, कागज़ का बोर्ड, सेलुलोज़ या प्राकृतिक रूप से मिलने वाली अन्य सामग्री।
  • ऐसी सामग्री में कोई प्लास्टिक (जैसे पॉलीइथिलीन, पॉलीप्रोपाइलीन, पॉलिएस्टर, पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC), या कोई सिंथेटिक पॉलीमर, को-पॉलीमर या लैमिनेट) नहीं होना चाहिए और न ही इसमें एल्युमीनियम फ़ॉइल या मेटलाइज़्ड परतें होनी चाहिए।
  • टिन या कांच के कंटेनर

क्या महंगा हो जाएगा पान मसाला?

FSSAI ने पान मसाला की प्लास्टिक और प्लास्टिक-लैमिनेटेड पैकेजिंग पर रोक लगाई है। इसके स्थान पर पेपर, पेपर बोर्ड, सेलुलोज या अन्य प्राकृतिक सामग्री के साथ-साथ टिन या ग्लास कंटेनर की अनुमति दी गई है।

माना जा रहा है कि नई पैकेजिंग अपनाने पर पैकेजिंग और उत्पादन लागत बढ़ सकती है। अगर ऐसा होता है तो आने वाले दिनों में पान मसाला खाने वाले को अधिक पैसा देना पड़ सकता है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसे लेकर किसी प्रकार की पुष्टि नहीं कई गई है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026