---Advertisement---

Parkash Singh Badal Death: नहीं रहे पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, राष्ट्रपति-पीएम सहित कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का आज मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 95 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 25, 2023 9:13 अपराह्न | Updated: अप्रैल 26, 2023 10:37 पूर्वाह्न

Parkash Singh Badal Death
Follow Us
---Advertisement---

Parkash Singh Badal Death: पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का आज मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 95 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। निधन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई दिग्गजों ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी।

मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में हुआ निधन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात 8 बजकर 28 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। मोहाली को फोर्टिस अस्पताल में उनका निधन हुआ। बुधवार सुबह मोहाल से बठिंडा पूर्व सीएम के गांव तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। वे पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे।

ये भी पढ़ें: CM Bhagwant Mann ने आधी रात पंजाब पुलिस को किया फोन और दिया निर्देश- ‘गोली मत चलाना…’ जानें पूरा माजरा

सीएम भगवंत मान ने दी श्रद्धांजलि

पंजाब सीएम भगवंत मान ने प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि- ‘पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन का दुखद समाचार मिला। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहने की शक्ति दें..वाहेगुरु वाहेगुरु।’

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि- ‘प्रकाश सिंह बादल के निधन से अत्यंत दुख हुआ। वे भारतीय राजनीति के एक महान हस्ती थे और एक उल्लेखनीय राजनेता थे। इन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया।’

1947 में की थी राजनीतिक जीवन की शुरुआत

प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1947 में की थी, जब वे सरपंच बने थे। साल 1957 में उन्होंने पहली बार अकाली दल के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। वे 10 बार विधानसभा के लिए चुने गए थे। वहीं, 1995 से 2008 तक वे अकाली दल के अध्यक्ष रहे।

1977 में केंद्रीय कृषि और सिंचाई मंत्री के रूप में किया था काम

उन्होंने पंचायती राज, सामुदायिक विकास, पशुपालन डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री के रूप में काम किया था। साथ ही वे 1972, 1980 और 2002 में पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में काम किया। इसके बाद सन 1977 में जब मोरारजी दसाई की सरकार थी तब उन्होंने केंद्रीय कृषि और सिंचाई मंत्री के रूप में काम किया था।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026