---Advertisement---

संसद सुरक्षा चूक मामले में बड़ी सफलता, पुलिस ने बरामद किए आरोपियों के जले फोन; जानें सदन कांड से जुड़े ताजा अपडेट

Parliament Attack: 13 दिसंबर 2023 की तारीख भारतीय सदन के लिए बेहद खौफनाक दिनों में से एक थी। इसी दिन सदन कांड के मास्टरमाइंड ललित झा व उसके साथियों ने शीतकालीन सत्र के दौरान सदन की सुरक्षा में सेंधमारी की थी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 17, 2023 10:38 पूर्वाह्न

Parliament Attack
Follow Us
---Advertisement---

Parliament Attack: 13 दिसंबर 2023 की तारीख भारतीय सदन के लिए बेहद खौफनाक दिनों में से एक थी। इसी दिन सदन कांड के मास्टरमाइंड ललित झा व उसके साथियों ने शीतकालीन सत्र के दौरान सदन की सुरक्षा में सेंधमारी की थी। खबर है कि प्रशासन ने इस प्रकरण में अपनी कार्रवाई तेज करते हुए आरोपियों के जले हुए स्मार्टफोन, जूते व कपड़े बरामद कर लिए हैं। दरअसल सदन कांड के मास्टरमाइंड ललित झा द्वारा सभी आरोपियों के मोबाइल फोन, कपड़े व जूते जला दिए गए थे। प्रशासन का दावा है कि अब नष्ट किए गए स्मार्टफोन को जांच के लिए भेजा जाएगा जिसके बाद कुछ पुख्ता सबूत मिलने के आसार हैं।

सदन कांड को लेकर सख्त हुआ प्रशासन

दिल्ली पुलिस 13 दिसंबर 2023 के दिन सदन की सुरक्षा में हुए चूक को लेकर बेहद सख्त है। इस कड़ी में प्रशासन हर पहलु पर गंभीर जांच कर रहा है। प्रशासन ने सदन कांड के मुख्य साजिशकर्ता ललित झा से पूछताछ कर सभी आरोपियों के जले फोन भी बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही उनके कुछ कपड़े व जूते भी बरामद किए गए हैं। दिल्ली स्पेशल सेल का दावा है कि बरामद किए फोन को अब जांच के लिए स्पेशल सेल के लैब भेजा जाएगा जिसके बाद से कुछ पुख्ता जानकारी सामने आने के आसार हैं।

प्रशासन की गिरफ्त में महेश

दिल्ली पुलिस ने सदन की सुरक्षा में हुए चूक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए महेश नामक छठे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महेश की गिरफ्तारी शनिवार को हुई जिसके बाद उसे पूछताछ के लिए 7 दिन की कस्टडी में भेजा गया है। बता दें कि महेश ने ही सदन कांड के मुख्य साजिशकर्ता ललित झा के ठहरने के लिए राजस्थान में इंतेजाम किया था।

सचिवालय कर रहा मामले की जांच

13 दिसंबर को सदन की सुरक्षा में हुए चूक को लेकर लोकसभा सचिवालय सख्त नजर आ रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सदन सुरक्षा उल्लंघन मामले में सभी संसद सदस्यों को पत्र लिख जरुरी जानकारी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस मामले की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन किया गया है जो कि मामले में सघन जांच कर रही है। इसके साथ संसद सुरक्षा के सभी जरुरी पहलुओं की जांच की जा रही है जिससे आगामी भविष्य में इस तरह की कोई घटना ना हो सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026