---Advertisement---

Passport News: पासपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस काम के लिए अब तुरंत मिल सकता है वॉक इन अपॉइंटमेंट; जानें डिटेल

Passport News पासपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस काम के लिए अब तुरंत मिल सकता है वॉक इन अपॉइंटमेंट जानें डिटेल

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 7, 2024 6:28 अपराह्न

Passport News
Follow Us
---Advertisement---

Passport News: पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अगर आपने भी पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन दिया है और आपकी फाइल किसी भी कारण से सरकारी कार्यालय में लंबित है। तो अब परेशान होने की जरूरत नही है। वहीं अगर आपको पूछताछ के लिए अपॉइंटमेंट नहीं मिल रहा है तो अब आपकी समस्या हल हो सकती है। रीजनल पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद में लंबित फाइलों को तत्काल प्रभाव से निस्तारण किया जा रहा है। कार्यालय में लंबी फाइल वाले आवेदकों के लिए तत्काल वॉक इन अपॉइंटमेंट की सुविधा शुरू की गई है।

पासपोर्ट कार्यालय में वॉक इन अपॉइंटमेंट की सुविधा शुरू

रीजनल पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद में पासपोर्ट की पेंडिंग फाइलों को कम से कम करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। आवेदकों  की पेंडिंग फाइलों के निस्तारण के लिए सोशल मीडिया ईमेल आदि के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। जिन आवेदकों के पास पूछताछ के लिए अपॉइंटमेंट नही है। उन्हें वॉक इन अपॉइंटमेंट देकर उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है। इस स्थिति में आवेदक तुरंत कार्यालय पहुंच सकते है। और अपना लंबित पासपोर्ट जल्द से जल्द प्राप्त करने के लिए अपॉइंटमेंट ले सकते है।

आवेदकों को जल्द मिलेगा पासपोर्ट

हाल ही में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद की कमान संभालने वाले आईएफएस (IFS) अधिकारी अनुज स्वरूप नए साल में बेहतर सुविधा के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की थी। जिसमे लोगों तक पासपोर्ट को लेकर सही जानकारी पहुंचाने और उनकी समस्या को हल करने के लिए X पेज से जुड़ी टीम बनाई। आपको बताते चले कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के दिशा निर्देशों के तहत साल 2023 में गाजीयाबाद रीजनल पासपोर्ट ऑफिस से 354500 पासपोर्ट और पीसीसी जारी किए गए हैं। इस साल संख्या को और भी बढ़ाने और नागरिकों को कम से कम समय में पासपोर्ट संबंधी सुविधा देने के लिए रीजनल पासपोर्ट अधिकार अनुज स्वरूप की ओर से दिशा निर्देश दिए गए है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अगस्त 8, 2026

Rain Alert 9 August 2026

अगस्त 8, 2026

UPI Charges

अगस्त 8, 2026

Renu Dhariyal

अगस्त 8, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 8, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 8, 2026