---Advertisement---

Passport News: पासपोर्ट से नहीं साबित होगी नागरिकता! विदेश मंत्रालय के बयान से हड़कंप, समझे इसके मायने

Passport News: क्या पासपोर्ट भारतीय नागरिकता का प्रमाण नहीं है? विदेश मंत्रालय के हालिया बयान के बाद नागरिकता को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 25, 2026 11:00 पूर्वाह्न

Passport News
Follow Us
---Advertisement---

Passport News: गौरतलब है कि सभी सरकारी कामों के लिए बड़ी संख्या में लोग पासपोर्ट का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब ऐसे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। और हो सकता है कि आने वाले समय में पासपोर्ट सरकार योजना और अन्य जरूरी कामों के लिए इस्तेमाल ना हो। दरअसल विदेश मंत्रालय की तरफ से बीते दिन यह स्पष्ट कर दिया गया था कि भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि मुख्य रूप से एक यात्रा दस्तावेज है।

सरकार ने 14वें पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर प्रेस ब्रीफिंग में ये बात बताई। यानि पासपोर्ट केवल एक यात्रा दस्तावेज है, ना की कोई नागरिकता का प्रमाण। जिसके बाद अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगर नागरिकता पासपोर्ट का प्रमाण नहीं है तो ऐसे कौन से दस्तावेज है, जिससे नागरिकता साबित हो सकती है। आईए समझते है इसके मायने।

पासपोर्ट से साबित नहीं होगी नागरिकता

जानकारी के मुताबिक बीते दिन भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से यह साफ कर दिया गया कि भारतीय पासपोर्ट पूरी तरह से यात्रा का दस्तावेज़ है और इसे नागरिकता का पक्का सबूत नहीं माना जाना चाहिए। दरअसल यह स्पष्टीकरण भारत के तेज़ी से बढ़ते पासपोर्ट और मोबिलिटी इकोसिस्टम पर एक विस्तृत ब्रीफ़िंग के दौरान दिया गया।

साथ ही बताया गया कि पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम 2.0 तथा चिप-युक्त ई-पासपोर्ट के क्रियान्वयन, पासपोर्ट सेवा केंद्रों (PSKs) और डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों (POPSKs) के उद्घाटन, तथा रिकॉर्ड स्तर पर पासपोर्ट जारी किए जाने से विदेश यात्रा सुगम, वैश्विक अवसरों तक पहुँच का विस्तार और नागरिक सशक्तिकरण हुआ है।

हालांकि अब पासपोर्ट धारकों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि अगर पासपोर्ट नागरिकता के प्रमाण नहीं है तो कौन से दस्तावेज नागरिकता का प्रमाण माना जाएगा।

विदेश मंत्रालय के बयान कपिल सिब्बल ने उठाए सवाल

बता दें कि कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पासपोर्ट यात्रा के लिए एक दस्तावेज़ है, न कि नागरिकता का दस्तावेज़।

तो फिर नागरिकता का सबूत कौन-सा दस्तावेज़ है? BLO मेरी नागरिकता पर शक कर सकता है। मुझे वोट देने के अधिकार से वंचित कर सकता है। नतीजा BJP चुनाव जीत जाती है। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचता है “! इसके अलावा भी कई अन्य विपक्षी दल के नेताओं ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है इस बयान को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026