---Advertisement---

Rashid Khan: 27 साल के जादुई लेग स्पिनर ठुकरा चुके हैं भारत समेत इस देश की नागरिकता, कहा- ‘अगर मैं अपने देश के लिए नहीं खेलूंगा…’

Rashid Khan: अफगानिस्तान के 27 वर्षीय खतरनाक लेग स्पिनर राशिद खान ने अपनी किताब में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस खिलाड़ी ने भारत समेत 2 देशों की नागरिकता को स्वीकार करने से मना कर दिया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 20, 2026 10:53 पूर्वाह्न

Rashid Khan
Follow Us
---Advertisement---

Rashid Khan: अपनी गूगली से बड़े-बड़े क्रिकेटरों को चकमा देने वाले अफगानिस्तान के खतरनाक स्पिनर इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं। 27 वर्षीय लेग स्पिनर ने अपने क्रिकेट करियर में काफी नाम हासिल किया है। दरअसल, दुनिया के सबसे शानदार लेग स्पिनर में से एक राशिद खान ने अपनी किताब ‘राशिद खान: फ्रॉम स्ट्रीट्स टू स्टारडम’ में कई अहम खुलासे किए हैं। जादुई स्पिनर ने अपनी किताब में बताया है कि साल 2023 के दौरान उन्हें भारत समेत 2 देशों से नागरिकता के प्रस्ताव मिले थे। हालांकि, उन्होंने दोनों ही देशों की सिटीजनशिप को ठुकरा दिया और अपने वतन के प्रति पूर्ण ईमानदारी से खेलना जारी रखा।

राशिद खान ने अपनी किताब में किए कई बड़े खुलासे

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद खान ने अपनी किताब में दावा किया है कि साल 2023 के आईपीएल सीजन के दौरान उनसे अनौपचारिक रूप से पूछा गया था कि क्या वह अपनी टीम बदलने पर विचार करेंगे। उन्होंने बताया, ‘मुझे ऑस्ट्रेलिया और भारत, दोनों ही जगहों से ऐसे प्रस्ताव (नागरिकता और खेलने के) मिले थे। मैंने उनसे कहा अगर मैं अपने देश के लिए नहीं खेलूंगा, तो किसी और देश के लिए भी नहीं खेलूंगा।’

लेग स्पिनर ने आगे बताया, आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के लिए खेल रहे थे, जब टीम के एक अधिकारी ने उन्हें बताया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक उच्च-अधिकारी उनसे मिलना चाहते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं उनके पास गया और उन्हें नमस्ते किया। हमारी बातचीत शुरू हुई और उन्होंने कहा: ‘तुम्हारे देश (अफगानिस्तान) के हालात बहुत खराब हैं। भारत आ जाओ और यहीं रहो। हम तुम्हें भारतीय कागजात दिलवा देंगे, यहीं रहो और यहीं क्रिकेट खेलो।’ उनकी बातें सुनकर मैं हैरान रह गया और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या जवाब दूं। लेकिन मैंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं अपने देश, अफगानिस्तान के लिए खेल रहा हूं।’

राशिद खान आईपीएल में भी बिखेर चुके हैं अपना जलवा

गौरतलब है कि अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने साल 2015 में एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने पहला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। जबकि साल 2018 में टेस्ट क्रिकेट में पर्दापण किया। लेग स्पिनर के नाम सबसे कम उम्र में ओडीआई के कप्तान बनने का रिकॉर्ड है। टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में उनका नाम शामिल है। साथ ही आईसीसी टी20 गेंदबाज रैंकिंग में लंबे समय तक टॉप पर रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम रह चुका है। वहीं, आईपीएल में वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं और गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 27, 2026

Rain Alert 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 27, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 27, 2026