---Advertisement---

Patna News: बिहार सरकार ने राज्य के इस शहर को दी बड़ा सौगात, मकान होने पर सरकार देगी हजारों, जाने कैसे

Patna News: बिहार के लोगों को सरकार की तरफ से तोहफा, अगर इस शहर में है पक्का मकान तो मिलेगी इतनी रकम

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: अक्टूबर 27, 2023 2:04 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में रह रहे लोगों के लिए एक खुशखबरी है। अब चाहें घर हो स्कूल हो या फिर अस्पताल बिहार सरकार छत पर बागवानी के लिए आधा दे रही है। इस योजना के तहत लाभ उठाने के लिए इच्छुक लोगों को बागवानी निदेशालय बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां से इस योजना में भाग लेने के लिए अप्लाई करना होगा।

राजधानी में बागबानी के मिलेंगे इतने रुपए

बता दें कि राजधानी पटना में छत पर फूल फल और सब्जी उगाने का यह एक बेहतरीन मौका है। छत पर बागवानी योजना के तहत सरकार 50 फ़ीसदी सब्सिडी दे रही है। सरकार ने छत पर बागवानी के लिए लागत राशि की ज्यादातर सीमा 50 हजार निर्धारित की है। इस में से सरकार आधा खर्च देगी इसका मतलब यह है की छत पर फल, फूल और सब्जी उगाने के लिए सरकार इच्छुक व्यक्ति को 25000 रुपए का लाभ देगी।

इस योजना का लाभ अभी सिर्फ राजधानी पटना के लोग ही उठा सकते हैं जिनके पास अपना घर है इसके अलावा छत पर 300 वर्ग मीटर की जगह होनी जरूरी है यह योजना की शर्त है सरकार की तरफ से प्रति इकाई की लागत 50 हजार रुपए की गई है। इसमें आधा खर्च आने की 25 हजार रुपए देने का प्रावधान किया गया है। कृषि विभाग के एक अधिकारी की माने तो अभी तक 200 से ज्यादा लोगों ने इसके लिए आवेदन किया है।

इन इलाकों में मिलेगी सुविधा

बता दें कि राजधानी पटना के शहरी इलाके के अलावा दानापुर संपतचक फुलवारी में भी इस योजना का लाभ उठाया जा रहा है इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुकों को सरकारी वेबसाइट www.horticulture.bihar.gov.in या फिर https://horticulture.bihar.gov.in/HORTMIS/RoofTop/OnlineAppRT.aspx लिंक पर विजिट करना होगा. जहां आपको आवेदन भरने का विकल्प मिल जाएगा।

यहां पर आप अपनी इच्छा के अनुसार सरकार की तरफ से चलाई गई इस योजना में आवेदन कर सकते हैं और सरकार से 25000 रुपए की बागवानी के लिए मदद ले सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026