---Advertisement---

Patna news: बिहार में बनेगा मुंबई से भी शानदार ‘मरीन ड्राइव’, नीतीश कुमार ने किया परियोजना के स्थल का निरीक्षण

बिहार वासियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जे०पी० गंगा पथ पर दीघा से गांधी मैदान तक के क्षेत्र में सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर प्रस्तावित परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। वहीं खबरों की मानें तो यहां पर सात किलोमीटर लंबा ‘पटना मरीन ड्राइव’ बनाने की योजना पर विचार चल रहा है।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 23, 2023 3:34 अपराह्न | Updated: अगस्त 23, 2023 4:34 अपराह्न

Patna News
Follow Us
---Advertisement---

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो यहां ‘दीघा से गांधी मैदान’ तक सात किलोमीटर लंबा ‘पटना मरीन ड्राइव’ (Patna Marine Drive) बनाने की योजना पर विचार चल रहा है। इस संदर्भ में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा पथ पर दीघा से गांधी मैदान तक के क्षेत्र में सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर प्रस्तावित परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। दौरान वह इंजीनियर और प्रोजेक्ट के अधिकारियों से वार्तालाप करते हुए भी नजर आए। 

वहीं सूत्रों की मानें तो इस परियोजना के तहत मुंबई से भी शानदार मरीन ड्राइव बनाने और विकास करने पर विचार चल रहा है। बताया जा रहा है यह इतना शानदार होगा कि यहां ‘Patna Marine Drive’ के आसपास सुंदर पार्क, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त और हरियाली लाने के लिए एक लाख से अधिक पौधे लगाए जाने हैं। खबरों की मानें तो इस प्रस्तावित परियोजना से नीतीश कुमार काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। 

बिहार के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी 

बता दें कि इस परियोजना के संदर्भ में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, “जे०पी० गंगा पथ पर दीघा से गांधी मैदान तक के क्षेत्र में सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर प्रस्तावित परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। जे०पी० गंगा पथ के निर्माणाधीन कार्यों को तेजी से पूर्ण करने को कहा है। सौंदर्यीकरण कार्य के तहत पार्कों के निर्माण होने से यह क्षेत्र सुंदर और हरा-भरा दिखेगा। लोगों को घूमने टहलने में भी सहूलियत होगी। साथ ही छठ घाटों के बेहतर प्रबंधन से छठ व्रतियों को सहूलियत होगी। (1/2)”    

प्रस्तावित  परियोजना में क्या है खास      

खबरों की मानें तो इस  परियोजना के अंतर्गत ‘दीघा से गांधी मैदान’ तक विशेष रूप से ‘हरित क्षेत्र’ का निर्माण करना। इसके अलावा छठ पूजा उत्सव के लिए डिजाइन दार घाटों का निर्माण करने को लेकर है। यही नहीं इसके अलावा यहां पर पैदल चलने के लिए अलग जगह, जिस पर आप हरियाली का लुफ्त उठाते हुए जॉगिंग, साइकिलिंग भी कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026