---Advertisement---

Patna News: बिहार में अब इन सड़क प्रोजेक्टों के काम में आएगी तेजी, जानें कौन-कौन से रूट हैं शामिल और किन लोगों का सफर होगा आसान

Patna News: बिहार की राजधानी पटना के लोगों को जल्द ही बड़ा फायदा होने वाला है। प्रशासन जल्द ही पटना के इन सड़क परियोजानाओं का काम शुरू करने वाली है। इससे पटना के लोगों को काफी लाभ होने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 24, 2023 12:54 अपराह्न

Patna News
Follow Us
---Advertisement---

Patna News: बिहार में सड़कों का जाल बनाने का काम तेजी से जारी है। इसी कड़ी में अब कुछ ताजा जानकारी सामने आई है। दरअसल बीते काफी समय से पटना (Patna News) में कुछ रुके हुए प्रोजेक्टों को तेज करने का काम शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि इसमें तीन सड़क प्रोजेक्ट जोड़े गए हैं, जिनपर अब तेजी से काम किया जाएगा।

जानें कौन से प्रोजेक्ट हैं शामिल

जानकारी के मुताबिक, इन प्रोजेक्टों में आमस-रामनगर नेशनल हाइवे 119डी का निर्माण भी अगले महीने अक्टूबर से शुरू होने वाला है। वहीं, पटना में 6 किलोमीटर लंबे सैदपुर नाले का हाल अब बदलने वाला है। इस नाले के ऊपर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इससे इसकी सूरत पूरी तरह से बदल जाएगी। इसका काम बुडको कंपनी करेगी। इसके अलावा मंदिरी नाले पर भी सड़क का काम जल्द शुरू किया जाएगा।

आमस-रामनगर नेशनल हाइवे 119डी का निर्माण

बताया जा रहा है कि आमस-रामनगर नेशनल हाइवे 119डी का कार्य 15 अक्टूबर से शुरू होगा। इस योजना को लेकर जमीन अधिग्रहण की कोई भी परेशानी नहीं है। इसके लिए कुल 205.256 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है।

अब बदलेगी सैदपुर और मंदिरी नाले की दशा

वहीं, सैदपुर नाले की दशा बदलने के लिए बुडको कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है। इस नाले में राजधानी पटना के 9 ड्रैनेज पंपिंग स्टेशनों का बहाव आता है। अब इस नाले पर दो लेन की सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस पर नगर विकास विभाग ने बताया है कि नाले की सफाई के लिए एक बेहतर रैंप बनाया जाएगा। इसके अलावा मंदिरी नाले पर सड़क बनाने का काम अगले हफ्ते से शुरू हो सकता है। इसे अगले साल जून तक पूरा करने की योजना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026