---Advertisement---

Patna News: लोकसभा चुनाव के बीच Rapido की अनूठी पहल, मतदान के दिन देगा फ्री सर्विस; जानें डिटेल

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में रैपिडो की तरफ से 1 जून को मतदाताओं को पटना में निः शुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 15, 2024 4:36 अपराह्न

Patna News
Follow Us
---Advertisement---

Patna News: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी पारा बढ़ा हुआ है। आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी बीच बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल 1 जून को होने वाले 7वें यानि आखिरी चरण के मतदान के लिए रैपिडो ने एक बड़ी घोषणा की है। रैपिडो की तरफ से 1 जून को मतदाताओं को पटना में निः शुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले सिनेमा हॉल में 50 प्रतिशत छूट का ऐलान किया गया था।

Patna News: प्रशासन ने दी जानकारी

पटना जिला-अधिकारी शीर्षत अशोक कपिल ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। पत्र में लिखा गया है कि “पटना में दिनांक 1 जून, 2024 को मतदान के दिन मतदाताओं को निःशुल्क परिवहन सेवा प्रदान की जाएगी। मतदाताओं को अपने घर से पोलिंग बूथ तक जाने और फिर वापस घर आने के लिए निःशुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

रैपिडो ऐप का प्रयोग कर मतदाता अपने घर से पोलिंग स्टेशन और वापस घर आने के लिए फ्री परिवहन सेवा प्राप्त की जा सकती है। पत्र में आगे लिखा गया है कि उक्त परिवहन सेवाओं में राजनीतिक गतिविधियां पूर्ण रूप प्रतिबंधित रहेगी कोई भी राजनीतिक क्रियाकलाप इस सेवा के संचालन में कदापि नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि पटना साहिब और पाटलिपुत्र में 1 जून को मतदान होना है”।

बिहार के इन सीटों पर आखिरी चरण में मतदान

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का मतदान 1 जून 2024 को होना है। वहीं बिहार के इन जिलों में मतदान होगा जिसमे नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद में आखिरी चरण में मतदान होना है। वहीं इसके नतीजे 4 जून 2024 को आएंगे।

इसके अलावा प्रशासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार पटना साहिब एवं पाटलिपुत्र लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिनांक 01.06.2024 को निर्धारित है। मतदान करने वाले सभी मतदाताओं को सिनेमा टिकट में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह छूट दिनांक 01.06.2024 एवं दिनांक 02.06.2024 को प्रत्येक सिनेमा हॉल के हरेक शो में दिया जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026