---Advertisement---

Patna News: गंगा के जलस्तर में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी, पटना में डेंजर लेवल के करीब पहुंची नदी, प्रशासन हुआ मुस्तैद      

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने निकल कर आई है। खबरों की मानें तो पटना के समीप से बहने वाली गंगा अब खतरे के निशान से मात्र 1 मीटर 36 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। ऐसे में अब प्रशासन मुस्तैद नजर आ रही है। इसके लिए ‘आपदा प्रबंधन विभाग’ ने स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया है

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 4, 2023 1:12 अपराह्न

Patna News
Follow Us
---Advertisement---

Patna News: पिछले महीने भारी बारिश ने बिहार में काफी हद तक कहर बरपाया। ऐसे में यहां पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्त्पन्न हो गयी थी। लेकिन एक बार फिर बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने निकल कर आई है। खबरों की मानें तो पटना के समीप से बहने वाली गंगा अब खतरे के निशान से थोड़ी नीचे बह रही है। ऐसे में जल संसाधन मंत्री से लेकर स्थानीय प्रशासन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अलर्ट मोड में नजर आ रहे हैं।   

   

पटना के गांधी घाट पर बढ़ा गंगा का खतरा 

जी हां गंगा नदी के जलस्तर में पिछले दिनों भी बढ़ोतरी देखी गयी थी। ऐसे में अब खबर है, कि पटना के गांधी घाट में गंगा खतरे के निशान से मात्र 1 मीटर 36 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। जब इसकी सूचना स्थानीय अधिकारियों को मिली तो उन्होंने इस संबंध में विधिवत जानकारी प्रशासन तक पहुंचाई। साथ ही गंगा के खतरे को लेकर लोगों को अलर्ट भी किया। 

बता दें कि गांधी घाट का डेंजर लेवल 48.60 मीटर है जबकि गंगा नदी का जलस्तर फ़िलहाल 47.2 4 मीटर पहुंच चुका है। ऐसे में देखा जाए तो यह प्रशासन के लिए चिंता की बात है। अभी कुछ दिन पहले बिहार की शोक नदी कोसी अपना उग्र रूप दिखाया था। तब उस दौरान कुछ जिलों में नदी के आसपास रहने वाले लोगों को वहां से हटाकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया था।   

गंगा की उफनती लहरों को देख अलर्ट मोड में प्रशासन 

गंगा किसी भी वक्त अपना उग्र रूप दिखा सकती है। ऐसे में गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया है। जिससे की आसानी से लोगों को कुछ अनहोनी होने पर बचाव किया जा सके। इसके अलावा विभाग ने इंजीनियरों को अलर्ट मोड में कुछ दिन रहने को कहा गया है। वहीं इसकी जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दे दी गई है।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026