---Advertisement---

Patna News: पटना में शादियों की भरमार, बुकिंग के लिए नहीं मिल रहे मैरिज हॉल

Patna News: पटना को उत्तर भारत के प्रमुख राज्य बिहार का केन्द्र माना जाता है। दावा किया जाता है कि राज्य के ज्यादातर सक्षम लोग इसी शहर में निवास करते हैं। शायद यही वजह है कि बिहार के अन्य जिलों की तुलना में पटना की चकाचौंध थोड़ी अलग देखने को मिलती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 28, 2023 12:56 अपराह्न

Patna News
Follow Us
---Advertisement---

Patna News: पटना को उत्तर भारत के प्रमुख राज्य बिहार का केन्द्र माना जाता है। दावा किया जाता है कि राज्य के ज्यादातर सक्षम लोग इसी शहर में निवास करते हैं। शायद यही वजह है कि बिहार के अन्य जिलों की तुलना में पटना की चकाचौंध थोड़ी अलग देखने को मिलती है। शादी-विवाह के सत्र में तो ये जिला खचा-खच भरा नजर आता है। ताजा जानकारी के अनुसार इस वैवाहिक सत्र में भी पटना में खूब शादियां होनी हैं। शादियों की संख्या कुछ इस कदर है कि अब यहां लोगों को मैरिज हॉल मिलने में भी दिक्कत आ रही है। लोगों का कहना है कि ज्यादातर हॉल पहले ही बुक कर लिए गए हैं। ऐसे में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बुकिंग के लिए नहीं मिल रहे मैरिज हॉल

पटना में शादियों के लिए पहले ही मैरिज हॉल बुक कर लिए गए हैं। स्थानिय लोगों का दावा है कि 28 और 29 नवंबर के साथ 5, 6, 7, 8, 9, 14 और 15 दिसंबर को विवाह के लिए शुभ मुहुर्त है। ऐसे में ज्यादातर लोग इन्हीं दिनों में अपने मंगल काम को निपटाना चाहते हैं। हालाकि जिनकी शादी के लिए पहले से ही समय निर्धारित है उन्होंने पहले बुकिंग करा ली है। ऐसे में अब बुकिंग कराने वाले को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मैरिज हॉल संचालकों का दावा

पटना के विभिन्न हिस्सों में मैरिज हॉल का संचालन कर रहे मालिकों का अलग दावा है। उनमें से कईयों का कहना है कि आने वाले दो महीनों के लिए ज्यादातर मैरिज हॉल पूरी तरह से बुक कर लिए गए हैं। शादी-विवाह के सत्र में बढ़ते डिमांड के कारण मैरिज हॉल के रेट भी बढ़े हैं। खाने में शाकाहारी प्लेट 1000 रुपये से 1200 रुपये की दर तो वहीं मांसाहारी प्लेट 1600 रुपये से 1700 रुपये प्रति प्लेट की दर से दिया जा रहा है। मैरिज हॉल संचालकों का कहना है कि शादियों के सत्र में ही हमें इस तरह के लाभ कमाने का मौका मिलता है। इसके अलावा अन्य दिनों में हम बर्थडे, शादी की सालगिरह या अन्य छोटे-छोटे आयोजन करते हैं।

मालामाल हुए मैरिज हॉल संचालक

बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मैरिज हॉल चला रहे संचालक इस वैवाहिक सत्र में मालामाल होते नजर आ रहे हैं। मैरिज हॉल संचालकों का दावा है कि ये सत्र पिछले वर्ष की तुलना में बेहद शानदार है। इस सत्र में आगामी दो महीने के लिए पहले ही हॉल की बुकिंग की जा चुकी है और अभी भी बुकिंग के लिए लोगों के निवेदन आ रहे हैं। उनका कहना है कि बढ़ती डिमांड के कारण बुकिंग की कीमत भी बढ़ गई है और अच्छा लाभ कमाने का मौका मिल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Noida News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

UP News

अप्रैल 17, 2026