---Advertisement---

Petrol-Diesel-Price-Hike: कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल, क्या भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होना जा रहा है बड़ा उलटफेर, समझे इसके मायने

Petrol-Diesel-Price-Hike: अमेरिका और ईरान के बीच जारी टेंशन से कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। जिसने कई देशों की टेंशन बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 29, 2026 12:23 अपराह्न

Petrol-Diesel-Price-Hike
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel-Price-Hike: अमेरिका और ईरान के बीच जारी टेंशन से कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। बता दें कि तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से कई देशों की टेंशन बढ़ गई है, जिसमे भारत भी शामिल है।

गौरतलब है कि कीमतों में बढ़ोतरी से तेल कंपनियों के ऊपर दबाव बढ़ता जा रहा है। मालूम हो कि भारत में हर महीने की 1 तारीख को तेल कंपनियों की तरफ से कीमतों में बदलाव किया जाता है। जिसके बाद सवाल यह उठ रहा है कि क्या भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर होने वाला है? चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल

अमेरिका और ईरान वार्ता फेल होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। बुधवार, 29 अप्रैल, 2026 तक, ब्रेंट क्रूड ऑयल लगभग 111.26 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। जो एक चिंता का विषय बना हुआ है। वहीं ईरान की तरफ से यह साफ कहा जा चुका है कि वह अभी भी युद्ध में है।

बता दें कि अमेरिका और ईरान दोनों की पिछे हटने को लेकर बिल्कुल तैयार नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा इस प्रस्ताव को स्वीकार करने की संभावना नहीं है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संकेत दिया है कि यदि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समझौते से बाहर रखा जाता है तो किसी भी समझौते की संभावना नहीं है।

क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। दरअसल तेल कंपनियों की तरफ से हर महीने की 1 तारीख को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए जाते है। जिसके बाद सवाल यह उठ रहा है कि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने वाली है,

हालांकि यह महज एक कयास है, क्योंकि इसके लिए 1 मई का इंतजार करना होगा। अगर क्रूड ऑयल में ऐसे ही बढ़ोतरी होगी, तो हो सकता है कि इस असर देखने को मिले और पेट्रोल-डीजल महंगा हो जाए।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 29, 2026

Ganga Expressway

अप्रैल 29, 2026

WhatsApp

अप्रैल 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 29, 2026

Barabanki Viral Video

अप्रैल 29, 2026

King Charles

अप्रैल 29, 2026