---Advertisement---

Petrol-Diesel Price Hike: मीडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल के दामों में हुआ बड़ा उलटफेर, ये चीजें होगी महंगी, फटाफट चेक करें डिटेल

Petrol-Diesel Price Hike: देशवासियों को सुबह उठते-उठते तगड़ा झटका लगा, दरअसल आज से पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रूपये की बढ़ोतरी हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 15, 2026 11:37 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price Hike
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price Hike: देशवासियों को सुबह उठते-उठते तगड़ा झटका लगा, दरअसल आज से पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रूपये की बढ़ोतरी हुई है। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि 15 मई या उससे पहले पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी होगी और ऐसा ही हुआ।

15 मई यानि आज से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है, जो एक चिंता का विषय है। गौरतलब है कि इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। माना जा रहा है कि तेल और सीएनजी की कीमतें बढ़ने पर कई चीजें महंगी हो सकती है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

मीडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा उलटफेर

आज सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही सीएनजी भी 2 रूपये महंगा कर दिया गया है। अगर दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर – 97.77 रूपये हो गया है।

वहीं अगर मुंबई की बात करें तो वहां पर पेट्रोल प्रति लीटर – 106.68 के आसमपास हो गया है। इसके अलावा अगर पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां पर पेट्रोल – 108.74 रूपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा इसके साथ ही दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है – अब यह 77.09 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। एक दिन पहले मुंबई में भी सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ऑटो रिक्शा की सवारी महंगी हो सकती है।

Petrol-Diesel Price Hike से ये चीजें हो सकती है महंगी

बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद – फल और सब्जियां, दूध और डेयरी प्रोडक्ट,
राशन और खाने-पीने का सामान, ऑनलाइन डिलीवरी सेवाएं, बस और टैक्सी किराया, सीमेंट और निर्माण सामग्री, एयर टिकट और ट्रैवल खर्च समेत कई चीजें महंगी हो सकती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि तेल के दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा असर आम आदमी पर होगा।

वहीं सरकार महंगाई को नियंत्रित करने के लिए एक्साइज ड्यूटी में कटौती या तेल कंपनियों को राहत देने जैसे फैसले ले सकती है। हालांकि अभी तक कोई बड़ा ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसके दाम और बढ़ सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

जुलाई 10, 2026

Jharkhand News

जुलाई 9, 2026

Rashifal 10 July 2026

जुलाई 9, 2026

Rain Alert 10 July 2026

जुलाई 9, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 9, 2026

कल का मौसम 10 July 2026

जुलाई 9, 2026