---Advertisement---

क्या Hardik Pandya की कप्तानी और प्रदर्शन से नाखुश है मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट? स्टार ऑलराउंडर की इस शर्त ने बढ़ाई 5 बार की चैंपियन टीम की मुश्किलें

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट हार्दिक पांड्या के मौजूदा प्रदर्शन और कप्तानी से खुश नहीं है। ऐसे में मुंबई और स्टार खिलाड़ी जल्द ही अलग हो सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 12, 2026 12:25 अपराह्न

Hardik Pandya
Follow Us
---Advertisement---

Hardik Pandya: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हार्दिक पांड्या एक बार फिर मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे? ‘The Times of India’ की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार ऑलराउंडर और मुंबई के मैनेजमेंट के मध्य सबकुछ ठीक नहीं है। इंटरनेट से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक पर हर कोई यही पूछ रहा है कि अब एमआई यानी मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या क्यों नहीं कर रहे हैं? ऐसे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि धाकड़ खिलाड़ी ने मुंबई टीम के मैनेजमेंट के सामने एक शर्त रखी है।

हार्दिक पांड्या का खराब प्रदर्शन मुंबई की टीम को ले डूबा?

रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट हार्दिक पांड्या की कप्तानी और परफॉर्मेंस से बिल्कुल भी खुश नहीं है। आंकड़ों पर नजर डालें, तो स्टार प्लेयर ने आईपीएल 2026 में 8 मैचों में लगभग 20 की औसत से 146 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.44 का रहा। पूरे सीजन में उनका बेस्ट स्कोर 40 रनों का रहा। ऐसे में उनके बल्ले से एक भी फिफ्टी नहीं निकली। वहीं, गेंदबाजी में भी धाकड़ खिलाड़ी ने सिर्फ 4 विकेट लिए। इसके अलावा, हार्दिक ने कप्तानी के दौरान कई मैचों में खराब फैसले लिए, जिससे उनकी रणनीति पर सवाल उठे। साथ ही बैक स्पाज्म यानी पीठ की समस्या के कारण उन्हें कुछ मैच मिस भी करने पड़े। कुल मिलाकर स्टार खिलाड़ी का प्रदर्शन और प्रभाव असरदार नहीं रहा।

हार्दिक पांड्या की इस शर्त से मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट की बढ़ गई मुश्किलें

बताया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट अगले सीजन में टीम का कप्तान बदलना चाहता है, और वे हार्दिक पांड्या के साथ आगे नहीं बढ़ना चाहते। हार्दिक ने यह साफ कर दिया है कि अगर वह खेलेंगे, तो सिर्फ कप्तान के तौर पर ही खेलेंगे। यहीं से पूरा विवाद शुरू हुआ। ऐसे में हार्दिक और मुंबई टीम के रास्ते अलग-अलग हो सकते हैं। कई अन्य रिपोर्ट्स की मानें, तो मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट हार्दिक की बजाय जसप्रीत बुमराह को मुंबई का कप्तान नियुक्त कर सकता है।

उधर, आईपीएल 2026 सीजन की बात करें, तो मुंबई की टीम का सफर खत्म हो चुका है। मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने अगले साल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, इस मामले पर अभी तक मुंबई इंडियंस की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

NEET UG 2026

मई 12, 2026

US-Iran-War

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

CBSE Class 12th Result 2026

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Rashifal 12 May 2026

मई 11, 2026