---Advertisement---

Bhuvneshwar Kumar के ऑलराउंड प्रदर्शन से RCB फैन्स हुए गदगद, बोले- ‘ढेर सारी तारीफ के हकदार’; अनुभवी गेंदबाज को मिला ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’

Bhuvneshwar Kumar: रायपुर के मैदान पर आरसीबी के प्लेयर भुवनेश्वर कुमार ने धाकड़ प्रदर्शन किया. जिसकी बदौलत आरसीबी ने मुंबई को 2 विकेट से हरा दिया और प्लेऑफ की ओर अपने कदम बढ़ा लिए।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 11, 2026 10:38 पूर्वाह्न

Bhuvneshwar Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Bhuvneshwar Kumar: भुवी आप रॉकस्टार हो, बहुत सारा प्यार, जी हां, यह हम नहीं कह रहे, बल्कि सोशल मीडिया पर भुवनेश्वर कुमार की तारीफ में फैन्स बोल रहे हैं। रविवार को रायपुर में आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और एमआई यानी मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले को जिस भी क्रिकेट प्रेमी ने देखा, उसकी हालत बहुत खराब थी, क्योंकि मुकाबले का रोमांच ही ऐसा था। आरसीबी ने अंतिम गेंद पर मुंबई को हरा दिया। इस जीत में सबसे बड़ा योगदान दिग्गज स्विंग बॉलर भुवनेश्वर कुमार का रहा। यही वजह है कि क्रिकेट फैन्स ने जमकर भुवी पर प्यार लुटाया।

‘स्विंग के किंग’ भुवनेश्वर कुमार को मिला ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ का अवार्ड

रविवार की शाम को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे बड़े स्टार खिलाड़ियों में से एक भुवनेश्वर कुमार ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को जीत दिलाई। मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान स्विंग के किंग यानी भुवी ने 4 ओवरों में मात्र 23 रन खर्च किए और 4 अहम विकेट निकाले। इसमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे नामी प्लेयर्स के विकेट शामिल हैं। साथ ही जब मुकाबले के आखिर में बैटिंग आई, तो भी भुवी ने एक शानदार सिक्स मारकर आरसीबी के लिए बढ़िया बैटिंग की। इस वजह से ही उन्हें ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ का अवार्ड मिला।

फैन्स ने इस तरह की भुवनेश्वर कुमार की प्रशंसा

वहीं, सोशल मीडिया पर भुवनेश्वर कुमार की तारीफ में फैन्स ने जमकर पोस्ट लिखे। एक यूजर ने कहा, ‘भुवी, तुम तो रॉकस्टार हो। हम तुमसे प्यार करते हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘भुवी तो पुरानी शराब की तरह और भी निखरते जा रहे हैं। इस अनुभवी गेंदबाज का प्रदर्शन वाकई लाजवाब रहा।’ तीसरे यूजर ने कहा, ‘अगर आईपीएल में गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को ध्यान में रखा जाए, तो उन्हें ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना जाना चाहिए।’ जबकि एक अन्य यूजर ने कहा, ‘आरसीबी को रायपुर स्टेडियम के बाहर भुवी की मूर्ति बनवानी चाहिए।’

कैसा रहा एमआई बनाम आरसीबी मुकाबला?

उधर, मुकाबले की बात करें, तो आरसीबी ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में मुंबई की टीम पहले बैटिंग करने उतरी। मुंबई पलटन ने 20 ओवरों में 166 रन ही बनाए। इस दौरान तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली। इसके बाद आरसीबी ने मैच की आखिरी गेंद पर 2 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इसके साथ ही आरसीबी के अब 14 प्वॉइंट्स हो गए हैं और वह टेबल टॉपर बन गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Urvil Patel

मई 11, 2026

PM Modi

मई 11, 2026

Rashifal 11 May 2026

मई 10, 2026

Mohan Yadav

मई 10, 2026

मई 10, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 10, 2026