---Advertisement---

वंडर किड Vaibhav Suryavanshi के तूफान को रोकने की तरकीब मोहम्मद सिराज ने बताई, क्या प्लेऑफ के लिए बढ़ सकती हैं राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें?

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के तूफान को रोकने का तरीका मिल गया। गुजरात के पेस बॉलर मोहम्मद सिराज ने खास तरीका बताया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 10, 2026 1:01 अपराह्न

Vaibhav Suryavanshi
Follow Us
---Advertisement---

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट की नई धड़कन यानी वैभव सूर्यवंशी, जी हां, आईपीएल 2026 देखने वाले हर शख्स को यह नाम पता है। इस वंडर किड ने अपनी तूफानी बैटिंग से हर किसी को दीवाना बना रखा है। साथ ही 15 वर्षीय खिलाड़ी ने हर गेंदबाज को खौफ में डाल रखा है। ऐसा ही कुछ बीते दिन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में देखने को मिला। जब वंडर किड ने अपनी पहली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज को सिक्स मारा। ऐसे में वैभव ने अपने स्टाइल को बरकरार रखा। मगर मोहम्मद सिराज ने तूफानी बैटर को आउट करके दुनिया को बता दिया कि इस आंधी से किस तरह निपटना है।

वैभव सूर्यवंशी की आंधी को रोकने का तरीका मिल गया

जयपुर में आरआर यानी राजस्थान रॉयल्स और जीटी यानी गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज की पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने छक्का मार दिया। मगर इसके बाद जीटी के पेस बॉलर ने तेज यॉर्कर डाली, जिस पर युवा प्लेयर को काफी दिक्कत महसूस हुई।

इसके बाद जब सिराज पारी का अपना दूसरा ओवर डालने आए, तो ओवर की 5वीं बॉल उन्होंने तेज बाउंसर डाली, जिसे युवा बैटर सही से नहीं खेल सके और कैच आउट हो गए। इसके बाद सिराज ने जमकर जश्न मनाया, क्योंकि आरआर का स्टार खिलाड़ी आउट हो गया था। इस तरह से सिराज ने बताया कि वंडर बैटर को रोकने के लिए तेज यॉर्कर और तीखा बाउंसर का इस्तेमाल करिए।

वैभव सूर्यवंशी ने धांसू स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं रन

15 साल के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अब तक इस सीजन में 11 मुकाबलों में 440 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत लगभग 40 की है। साथ ही तकरीबन 236.56 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने रन बनाए हैं। आईपीएल 2026 में वंडर किड के बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं।

प्लेऑफ के लिए बढ़ सकती हैं राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें?

वहीं, मैच की बात करें, तो राजस्थान के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। गुजरात ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 229 रन बना दिए। इस दौरान जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने 44 गेंदों में 84 रनों की आक्रामक पारी खेली। जबकि राजस्थान की पूरी टीम 17 ओवर में ही 152 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऐसे में गुजरात की टीम 77 रनों से मुकाबला जीत गई। इस हार के साथ राजस्थान की टीम प्वॉइंट्स टेबल से टॉप 4 बाहर हो गई। आरआर ने 11 मैचों में से 6 जीते है और 5 हारे हैं। अभी 3 मुकाबले बाकी है, ऐसे में प्लेऑफ में जाने के लिए कम से कम 2 मैच जीतने होंगे।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Rashifal 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026