---Advertisement---

हार की हैट्रिक के बाद हताश दिखे Shreyas Iyer, पंजाब के कप्तान ने खराब फील्डिंग को ठहराया दोषी; आगामी मैचों को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

Shreyas Iyer: पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद अपनी टीम की घटिया फील्डिंग की जमकर आलोचना की। साथ ही आने वाले आईपीएल मैचों को लेकर बड़ी जानकारी दी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 7, 2026 11:29 पूर्वाह्न

Shreyas Iyer
Follow Us
---Advertisement---

Shreyas Iyer: हैदराबाद के मैदान पर ‘दानवों की टीम’ यानी सनराइजर्स हैदराबाद को हराना काफी मुश्किल काम होता है। यही वजह है कि एसआरएच ने पंजाब किंग्स को हराकर प्वॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया। वहीं, श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब की टीम लगातार अपना तीसरा मुकाबला हार गई। ऐसे में आईपीएल मतलब इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आखिर में पंजाब की टीम थोड़ी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। मुकाबले हारने के बाद पंजाब के ‘सरपंच’ यानी कप्तान ने अपनी निराशा व्यक्त की। साथ ही अपकमिंग मुकाबलों को लेकर अपनी टीम की खास रणनीति का भी जिक्र किया।

श्रेयस अय्यर ने हार के बाद इस पर फोड़ा सारा ठीकरा

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा, ‘सच कहूं तो, मैं बहुत निराश हूं, खासकर हमारी फील्डिंग से। मैं इससे बिल्कुल भी खुश नहीं हूं। इस पिच पर, अगर हम कैच न छोड़ें, तो इतने ज्यादा रन बनाना मुमकिन नहीं है। लेकिन अगर हम ऐसे आसान मौके गंवाते रहेंगे, तो मैच जीतना बहुत मुश्किल हो जाएगा। अगर हम ऐसे आसान कैच छोड़ते रहेंगे, तो कोई भी कप्तान, बल्लेबाज या गेंदबाज कुछ नहीं कर सकता। एक कैच छोड़ना तो फिर भी समझ में आता है, लेकिन अगर हम एक ही मैच में तीन कैच या स्टंपिंग छोड़ दें, तो हम कभी भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। इसलिए, हमारा ध्यान इन गलतियों को सुधारने और आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने पर होगा।’

श्रेयस अय्यर की टीम लगा चुकी है हार की हैट्रिक

वहीं, मैच पर नजर डालें, तो पंजाब की टीम ने टॉस जीता और एसआरएच को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने तूफानी शुरुआत की और दोनों ओपनर्स के साथ ही ईशान किशन ने भी दमदार पारियां खेली। इसके बाद हेनरिक क्सासेन ने तूफानी इनिंग खेलकर टीम के स्कोर को 235 रनों तक पहुंचाया। ऐसे में पंजाब इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और 20 ओवरों में 202 रन ही बना सकी। इस तरह की श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली पंजाब किंग्स मुकाबले को 33 रनों से हार गई। पेट कमिंस को ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ का अवार्ड मिला।

पंजाब की टीम इस मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस से भी मैच हार गई थी। ऐसे में पंजाब अपने पिछले 3 मुकाबले लगातार हार चुकी है। प्वॉइंट्स टेबल में पंजाब 13 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। अभी पंजाब को 4 मुकाबले खेलने है, ऐसे में पंजाब के पास 21 प्वॉइंट्स तक पहुंचने का मौका है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Rashifal 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Rain Alert 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 25, 2026