---Advertisement---

‘ये तो उनके जूतों की धूल के बराबर भी नहीं हैं’, Babar Azam ने PSL 2026 की ट्रॉफी उठाने के लिए रोहित शर्मा को किया कॉपी; यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली

Babar Azam: पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल मुकाबले में पेशावर जल्मी के कप्तान बाबर ने रोहित शर्मा के ट्रॉफी उठाने के आइकॉनिक स्टाइल को कॉपी किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर पाक बैटर की जमकर ट्रोलिंग हुई।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 5, 2026 12:51 अपराह्न

Babar Azam
Follow Us
---Advertisement---

Babar Azam: रविवार को पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग का खिताब पेशावर जल्मी ने जीत लिया। पेशावर जल्मी के कप्तान बाबर आजम अवार्ड कार्यक्रम के दौरान जब खिताबी ट्रॉफी लेने गए तो, उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा की नकल की। इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस पर कई यूजर्स ने पाक बैटर को ट्रोल किया। ऐसे में एक बार फिर बाबर आजम अपनी बल्लेबाजी की बजाय किसी अन्य वजह से सुर्खियों में आ गए। सोशल मीडिया पर उनकी टीम के पीएसएल 2026 जीतने से ज्यादा उनके कॉपी किए गए अंदाज की चर्चा हो रही है।

बाबर आजम ने पीएसएल की ट्रॉफी उठाने के लिए किया रोहित शर्मा को कॉपी

गौरतलब है कि पाकिस्तान के लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पीएसएल 2026 का फाइनल मैच खेला गया। बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जल्मी ने हैदराबाद किंग्समेन को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। पेशावर की टीम ने हैदराबाद किंग्समेन को 129 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद 16वें ओवर में ही पेशावर टीम ने इस मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया। ऐसे में जब कप्तान बाबर आजम स्टेज पर खिताबी ट्रॉफी रिसीव करने गए, तो उन्होंने रोहित शर्मा की स्लो वॉक वाले मोमेंट को कॉपी किया। साथ ही बाबर आजम ने रोहित शर्मा के ट्रॉफी पोज की नकल करने की कोशिश की, लेकिन एक बार फिर बुरी तरह नाकाम रहे। इस पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।

बाबर आजम को सोशल मीडिया पर होना पड़ा ट्रोल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर कई यूजर्स ने बाबर आजम की इस हरकत पर अपना गुस्सा दिखाया और अपनी भड़ास निकाली। एक यूजर ने कहा, ‘ये तो पक्के मसखरे हैं, हर समय रोहित और कोहली की नकल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन ये तो उनके जूतों की धूल के बराबर भी नहीं हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘PSL के बादशाह, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के जोकर।’ तीसरे यूजर ने कहा, ‘उन्होंने दिग्गज रोहित शर्मा की नकल करने की पूरी कोशिश की, लेकिन बुरी तरह नाकाम रहे।’ जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बस इसी ट्रॉफी को उठा के खुश हो रहे।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026