---Advertisement---

‘यह मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दौर’, मुंबई के खिलाफ हार के बाद छलका 27 करोड़ी कप्तान Rishabh Pant का दर्द; क्या खत्म हो गया LSG का सफर?

Rishabh Pant: एलएसजी के 27 करोड़ी कप्तान ऋषभ पंत ने सोमवार को मुंबई के खिलाफ मैच हारने के बाद अपनी बल्लेबाजी और टीम के प्रदर्शन पर बात की। साथ ही क्रिकेट में किस्मत की अहमियत को बताया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 5, 2026 11:52 पूर्वाह्न

Rishabh Pant
Follow Us
---Advertisement---

Rishabh Pant: क्रिकेट में किस्मत की जरूरत होती है? क्या आप ऐसा मानते है? अगर नहीं मानते हैं, तो मानना पड़ेगा। एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स के कैप्टन और स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने कुछ ऐसा ही कहा है। जी हां, सोमवार को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर एलएसजी अपना अहम मुकाबला हार गई। ऐसे में मैच के बाद धाकड़ विकेटकीपर ने चौंकाने वाला बयान देकर अपने प्रशंसकों को खास संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी बैटिंग और टीम के प्रदर्शन पर भी खुलकर बात कही।

हार के बाद छलका एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत का दर्द

मुंबई के वानखेड़े मैदान पर मैच हारने के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, ‘मैं सचमुच बहुत निराश हूं। हम लगातार कई मैच हार चुके हैं, और हम अपने फैंस को खुश नहीं कर पा रहे हैं। मैं कह सकता हूं कि यह मेरी जिदगी का सबसे बुरा दौर है। मेरे बल्ले से रन भी नहीं निकल रहे हैं, और टीम भी नहीं जीत रही है। मैं सच में बहुत निराश हूं। इस बारे में मेरे पास कहने के लिए और कुछ नहीं है।’

मालूम हो कि एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत को पूरे आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए 27 करोड़ की फीस मिलेगी। मगर स्टार खिलाड़ी ने अब तक इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। धांसू विकेटकीपर बैटर ने अब तक 9 मैचों में 200 रन के करीब बनाए हैं। इस सीजन में उनके बल्ले से सिर्फ एक ही बड़ी इनिंग निकली है, जोकि एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आई थी।

आईपीएल 2026 में खत्म हुआ ऋषभ पंत की टीम का सफर!

वहीं, मैच की बात करें, तो वानखेड़े के मैदान पर मुंबई ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले यानी 6 ओवरों में 90 रन बनाए, जोकि आईपीएल इतिहास में एलएसजी की टीम का सबसे बड़ा स्कोर रहा। इस दौरान निकोलस पूरन ने जबरदस्त पारी खेली और सिर्फ 21 गेंदों पर 63 रन बनाए। ऐसे में एलएसजी ने 20 ओवरों में 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि, एमआई यानी मुंबई इंडियंस ने 19वें ओवरों में 229 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। इस दौरान रयान रिकल्टन और रोहित शर्मा ने आतिशी पारियां खेली।

मुंबई की जीत के बाद आईपीएल 2026 में एलएसजी की टीम का सफर काफी मुश्किल हो गया है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी ने अब तक 9 मैच खेले हैं और सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है। ऐसे में टीम के पास 4 अंक हैं, अभी एलएसजी को 5 मैच खेलने है, ऐसे में सभी मुकाबले जीतने के बाद भी टीम अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच सकती है। यही वजह है कि इस आईपीएल सीजन में एलएसजी का सफर लगभग समाप्त हो चुका है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 18 May 2026

मई 17, 2026

Rain Alert 18 May 2026

मई 17, 2026

कल का मौसम 19 May 2026

मई 17, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 17, 2026

Bhagwant Mann

मई 17, 2026

Bhagwant Mann

मई 17, 2026