---Advertisement---

Hardik Pandya: क्या मुंबई इंडियंस के लिए खत्म हो गया IPL 2026 का सफर? CSK से मैच हारने के बाद MI कप्तान बोले- ‘यह सीजन ही हमारा नहीं था’

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने शनिवार को सीएसके के खिलाफ मुकाबला हारने के बाद चौंकाने वाला बयान दिया। स्टार ऑलराउंडर ने कहा कि यह पूरा सीजन हमारा नहीं रहा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 3, 2026 11:31 पूर्वाह्न

Hardik Pandya
Follow Us
---Advertisement---

Hardik Pandya: एक बार फिर एमआई यानी मुंबई इंडियंस के फैन्स को गहरा सदमा लगा। शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक में सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत हासिल की। मगर एमआई पलटन को हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की टीम ने चेपॉक के मैदान पर टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। मगर यह फैसला गलत साबित हुआ, क्योंकि एमआई की टीम 20 ओवरों में सिर्फ 159 रन ही बना सकी। ऐसे में मुकाबला हारने के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने चौंकाने वाला बयान दिया।

हार्दिक पांड्या ने मुकाबला हारने के बाद दिया हैरान करने वाला बयान

चेपॉक स्टेडियम में एमआई के कैप्टन हार्दिक पांड्या ने मुकाबला समाप्त होने के बाद कहा, ‘यह हमारा सीजन नहीं रहा, क्योंकि उनकी टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में से किसी में भी कोई खास चमक देखने को नहीं मिली। उन्होंने बेहतर खेला, बेहतर गेंदबाजी की, बेहतर फील्डिंग की और बेहतर बल्लेबाजी की। ज्यादा स्कोर होने पर एमआई को बेहतर मौका मिल सकता था।’

उन्होंने आगे कहा, ‘180-190 का स्कोर एक अच्छा टोटल होना चाहिए था। हम मोमेंटम हासिल नहीं कर पाए। यह ज्यादातर हिसाब-किताब लगाकर क्रिकेट खेलने के बारे में था। कुल मिलाकर, एक बॉलिंग यूनिट के तौर पर वे बेहतर थे, और एक बैटिंग यूनिट के तौर पर हम बेहतर नहीं थे। हमारे पास बॉलिंग के जो भी ऑप्शन थे, हमने उन्हीं के साथ आगे बढ़ने का फेसला किया।’

हार्दिक पांड्या की टीम का आईपीएल 2026 का सफर हुआ समाप्त!

गौरतलब है कि कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस भले ही अपने बाकी बचे सभी मैच जीत ले, फिर भी उनके कुल प्वॉइंट 14 ही हो सकेंगे। वहीं, मौजूदा टॉप चार टीमों के पास अभी भी 4 से 5 मुकाबले बाकी हैं। ऐसे में एमआई को क्वालिफाई करने के लिए बहुत बड़ा उलटफेर करना होगा। साथ ही ऊपर की टीमों को बुरी तरीके से हारना होगा। तब जाकर भी शायद ही मुंबई की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सके। यही वजह है कि मुंबई के लिए आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सफर खत्म हो गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 24 June 2026

जून 23, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 23, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 23, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 23, 2026

Anurag Dhanda

जून 23, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 23, 2026