---Advertisement---

‘फिर कोई गेंदबाज उन्हें आसानी से क्यों जाने देगा?!’ Vaibhav Sooryavanshi को आउट करने के बाद यूजर्स ने Kyle Jamieson को निशाने पर क्यों लिया!

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद दिल्ली के खिलाड़ी काइल जैमीसन ने आक्रामक प्रतिक्रिया दी। ऐसे में उनके जश्न की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 2, 2026 10:42 पूर्वाह्न

Vaibhav Sooryavanshi
Follow Us
---Advertisement---

Vaibhav Sooryavanshi: क्रिकेट की सबसे पॉपुलर लीग आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक के बाद एक लगातार अनोखी और रोमांचकारी घटना देखने को मिल रही है। बीते दिन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आरआर यानी राजस्थान रॉयल्स बनाम डीसी यानी दिल्ली कैपिटल्स का मैच खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली की टीम जीत गई। मगर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कैपिटल्स के पेस बॉलर की जमकर आलोचना की। जी हां, वैभव सूर्यवंशी, नाम और इनका काम तो आपने देख ही लिया होगा। ऐसे में मुकाबले में दिल्ली के बॉलर काइल जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दिया। इसके बाद का सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद कीवी खिलाड़ी के जश्न पर मचा बवाल

जयपुर के क्रिकेट स्टेडियम में डीसी के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी को दूसरी ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद काफी आक्रामक प्रतिक्रिया दी। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कीवी खिलाड़ी की आलोचना करनी शुरू कर दी। गुजरात के क्रिकेटर प्रियांक पंचाल ने भी इस घटना पर अपना रिएक्शन दिया।

उन्होंने एक्स यानी ट्विटर पर लिखा, ’31 साल के काइल जैमीसन, 15 साल के एक बच्चे को आउट करने के बाद उसे ‘सेंड-ऑफ’ दे रहे हैं। यह नजारा बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। लेकिन यह इस बात को भी दिखाता है कि वैभव ने विरोधी खिलाड़ियों के मन में अभी से कितना गहरा प्रभाव और खौफ पैदा कर दिया है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘सूर्यवंशी हर तरह के गेंदबाजों को मारने से जरा भी नहीं हिचकिचाते, तो फिर कोई गेंदबाज उन्हें आसानी से क्यों जाने देगा?!’

दिल्ली के खिलाफ नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला

उधर, मुकाबले की बात करें, तो राजस्थान की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मगर आरआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दोनों ओपनर जल्दी ही आउट हो गए। वैभव सूर्यवंशी ने 2 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाए। इसके बाद कप्तान रियान पराग ने समझदारी से खेलते हुए 90 रनों की कमाल की इनिंग खेली। इसके बाद डोनोवन फेरीरा ने आतिशी पारी खेली और अपनी टीम का स्कोर 225 रन कर दिया।

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से दोनों ओपनर ने बढ़िया शुरूआत दिलाई। इस दौरान केएल राहुल ने 40 बॉलों में 75 रनों की इनिंग खेली। दिल्ली की टीम ने इस मुकाबले को 7 विकेट जीत लिया। राहुल को तगड़ी पारी के लिए प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब मिला। मगर सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद काइल जैमीसन की काफी चर्चा हुई।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026