---Advertisement---

‘भारत के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक,’ LSG के खिलाफ Rohit Sharma ने दिखाया अपना पुराना अंदाज; MI प्लेयर ने बांधे तारीफों के पुल

Rohit Sharma: वानखेड़े का मैदान और रोहित शर्मा की बल्लेबाजी, दर्शकों को इससे ज्यादा क्या चाहिए? सोमवार को एक बार फिर पुराना बेखौफ रोहित शर्मा देखने को मिला, जिसने एलएसजी के गेंदबाजों को बहुत मारा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 5, 2026 10:57 पूर्वाह्न

Rohit Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Rohit Sharma: सोमवार को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में रनों की बारिश हुई। इस बारिश में आपके और हमारे सबके फेवरेट रोहित शर्मा ने भी खूब लंबे-लंबे शॉट मारे और सिक्स लगाए। मैदान पर ऐसा लगा, जैसे पुराना रो-हिट शर्मा खेल रहा है। एमआई यानी मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों की बल्ले से धांसू धुलाई की। रोहित ने 44 गेंदों में 84 रनों की धुआंधार पारी खेलकर एमआई को मुकाबला जीतने में अहम योगदान दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 7 सिक्स और 6 चौके लगे। ऐसे में उनकी टीम के साथ खिलाड़ी ने रयान रिकल्टन ने रोहित की जमकर प्रशंसा की।

रोहित शर्मा की तारीफ में एमआई के खिलाड़ी ने पढ़ें कसीदे

मैच के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवार्ड जीतने वाले एमआई के खिलाड़ी रयान रिकेल्टन ने अपने साथी प्लेयर रोहित शर्मा के साथ अपनी पार्टनरशिप और बैटिंग के बारे में कहा, ‘मुंबई के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक, भारत के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक। मुझे मैदान पर उनके साथ समय बिताना सच में बहुत अच्छा लगता है। हम खुशकिस्मत हैं कि हमें यहां विकेट मिले। वानखेड़े का मैदान सच में बहुत अच्छा रहा है। और हम एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे से तालमेल बिठा पाए, सही समय पर बॉलर्स पर दबाव डाल पाए और इस पूरे सफर में एक-दूसरे की मदद कर पाए।’

उन्होंने आगे कहा, ‘आईपीएल जिस तरह से आजकल खेला जा रहा है, वह सचमुच कमाल का है। जैसा कि सूर्या ने कहा था, मैंने उन्हें यह कहते हुए सुना था कि अगर आपको अच्छी शुरुआत मिल जाए, तो उससे एक मजबूत आधार तैयार हो जाता है। और मुझे लगता है कि इस टीम में यही चलन है। हो सकता है कि इस साल अब तक हम उस उम्मीद पर खरे न उतरे हों, लेकिन नंबर 3 से लेकर 7, 8 और 9 तक हमारे पास जो बल्लेबाज हैं, उनकी ताकत, उनका हुनर ​​और उनकी काबिलियत, वह जबरदस्त है। इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि अगर हम एक अच्छा आधार तैयार कर लें, अगर हम पावरप्ले में बढ़त बना लें, तो मैं यह तो नहीं कहूंगा कि मेरा काम पूरा हो गया, लेकिन हमारे पीछे जिस दर्जे के बल्लेबाजों की कतार लगी है, उसे देखते हुए मेरी भूमिका मेरे लिए काफी हद तक साफ हो जाती है।’

रोहित शर्मा का दिखा बेखौफ अंदाज, एलएसजी के गेंदबाजों को बहुत मारा

वहीं, मुकाबले की बात करें, तो मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का निर्णय लिया। ऐसे में एलएसजी ने पहले बैटिंग करते हुए धमाकेदार शुरूआत की। दोनों ही ओपनर, मिचल मार्श और जोश इंग्लिश ने तेज स्टार्ट किया। इसके बाद निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 63 रनों की आतिशी पारी खेली। इस तरह से एलएसजी ने 20 ओवरों में 228 रन बनाए।

वहीं, 229 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई ने पहली गेंद से ही बता दिया कि आज का दिन मुंबई का है या फिर रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन का है। दोनों ही ओपनर्स ने मैदान के चारों तरफ मारा और एलएसजी के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी। इस दौरान लोगों ने एक बार फिर पुराने अंदाज वाला रोहित शर्मा देखा। मुंबई ने 19वें ओवर में ही 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 18 May 2026

मई 17, 2026

Rain Alert 18 May 2026

मई 17, 2026

कल का मौसम 19 May 2026

मई 17, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 17, 2026

Bhagwant Mann

मई 17, 2026

Bhagwant Mann

मई 17, 2026