---Advertisement---

कच्चे तेल के बढ़ते दामों के बीच कहां पहुंचे आपके शहर के Petrol और Diesel के भाव, एक क्लिक में देखें

Petrol and Diesel Price के दामों में काफी लंबे समय से कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। अगर आप भी अपने शहर के दाम जानना चाहते हैं तो आप sms के द्वारा भी जान सकते हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 11, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में Petrol और Diesel के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसका असर दुनियाभर के अन्य देशों में देखने को मिल रहा है। डब्लूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 80.89 डॉलर प्रति बैरल चल रही हैं वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 85.32 डॉलर प्रति बैरल पर 0.44 फीसदी की बढ़ोतरी बनी हुई है। भारत में अगर पेट्रोल और डीजल के दामों की बात करें तो वैसे कई शहरों में इनके भाव में बदलाव देखने को मिला है। लेकिन भारत के महानगरों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। चलिए आपको दिखाते हैं दिश की राजधानी दिल्ली से लेकर मुम्बई तक के दामा।

ये भी पढ़ें: 7th Pay Commission: DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान, नए फाइनेंशियल ईयर पर सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात

बड़े शहरों के Petrol और Diesel के दाम

राज्यपेट्रोल (रुपए)डीजल (रुपए)
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
बेंगलुरू101.9487.89
चंडीगढ़96.2084.26
हैदराबाद109.6697.82
जयपुर108.6293.84
पटना107.2494.04
नोएडा96.6589.82
गुरुग्राम97.0189.88

कब से नहीं बढ़े दाम?

आपको बता दें, पिछले काफी समय से पेट्रोल और डीजल के दामों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार पेट्रोल और डीजल के दामों में केन्द्र सरकार ने 21 मई 2022 को 7 से 8 रुपए की कटौती की थी। इसके बाद से करीब 326 दिनों से भारत में पेट्रोल और डील के दाम जस के तस हैं। ये उपभोक्ताओं के लिए बहुत ही बड़ी राहत की खबर है। मई 2022 से पहले देश में लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे थे। जिसको लेकर विपक्ष सरकार को घेर रहा था। लेकिन अब दामों में किसी भी तरह का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

SMS से कैसे करें पता?

आप एक SMS के जरिए भी घर बैठे पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं। उसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ताओं को  9224992249 नंबर पर RSP लिखकर SMS करना होगा। जिसके बाद वो पेट्रोल और डीजल के सही दाम जान सकते हैं। वहीं,BPCL के यूजर्स को RSP लिखकर इस 9223112222 नंबर पर SMS करना होगा। अगर आप HPCL के उपभोक्ता हैं तो आपको HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS करना होगा। जिसके तुरंत ही बाद आप पेट्रोल और डीजल के सही दाम अपने शहर के जान सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IPL देखने वालों की Jio के धमाकेदार रिचार्ज ने करा दी मौज, VI और Airtel ने भी खोल दिए सस्ते में ज्यादा डाटा के द्वार

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026