---Advertisement---

PM Kisan Samman Nidhi: कहीं ये चूक तो नहीं कर रहे किसान! 21वीं किस्त जारी होने से पहले जान लें जरूरी अपडेट, कहीं पछताना न पड़े

PM Kisan Samman Nidhi की 21वीं किस्त आगामी कल जारी होगी। इस दौरान 9 करोड़ किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए की राशि पहुंचेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 18, 2025 3:12 अपराह्न

PM Kisan Samman Nidhi
Follow Us
---Advertisement---

PM Kisan Samman Nidhi: इंतजार की घड़ी पर विराम लगने वाला है और किसानों के खाते में खटाखट सम्मान निधि की राशि जारी होने वाली है। आगामी कल यानी 19 नवंबर को पीएम मोदी तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर स्थित कोडिसिया परिसर में तीन दिवसीय सम्मेलन से किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी कर करोड़ों किसानों को सौगात देंगे। इस दौरान कई खास बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। यदि e-KYC की प्रक्रिया पेंडिंग रही या आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक नहीं रहा तो पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त किसानों के खाते में नहीं जा सकेगी। ऐसे में निधि की अगली किस्त जारी होने से पहले ही कागजी रूप से दुरुस्त होकर सारी तैयारी पूरी रखें, ताकि बाद में किसी चूक के लिए पछताना न पड़े।

किसान वर्ग PM Kisan Samman Nidhi की 21वीं किस्त जारी होने से पहले जान लें जरूरी अपडेट!

यदि आप भी पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी रह चुके हैं, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आगामी कल पीएम मोदी सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए के किस्त जारी किए जाएंगे। ऐसे में सभी किसान अपने बैंक अकाउंट की जांच जरूर कर लें। ध्यान दें कि आपके बैंक अकाउंट में ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण हो, आपका आधार आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो और आपकी जमीन से जुड़े दस्तावेज पूरे हों। ऐसा होने पर ही आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त हस्तांतरित हो सकेगी और आप योजना का लाभ उठा पाएंगे।

किसान सम्मान निधि से वंचित रहने वाले किसान करें ये काम!

ऐसे किसान जो किसी कारणवश पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त से वंचित रह जाते हैं वे अपनी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 011-23381092 पर कर सकते हैं। इससे इतर केन्द्र सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा जारी pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भेज कर भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा आप आज ही अपना दस्तावेज जांच लें और बैंक अकाउंट से जुड़ी समस्याओं को सुलझा लें। ऐसा करने के बाद आपको पछताना नहीं पड़ेगा और किसान निधि की राशि आपके अकाउंट में आराम से पहुंच जाएगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026