---Advertisement---

G-20 पर्यटन मंत्रियों की बैठक में PM Modi का संदेश, कहा- ‘टेररिज्म बांटता है, लेकिन टूरिज्म जोड़ता है’

PM Modi: देश के प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी यूं तो अमेरिका दौरे पर हैं। लेकिन, आज उन्होंने G20 पर्यटन मंत्रियों की बैठक को अमेरिका से वर्चुअली संबोधित किया।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 21, 2023 3:58 अपराह्न

PM MODI
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: देश के प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी यूं तो अमेरिका दौरे पर हैं। लेकिन, आज (21 जून, बुधवार) उन्होंने G20 पर्यटन मंत्रियों की बैठक को अमेरिका से वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के लिए ये बहुत ही गर्व की बात है कि हमें जी-20 की मेजबानी का मौका मिला है। G20 के तहत इस बार 200 से अधिक बैठकें 100 से ज्यादा शहरों में आयोजित की जएंगी। पर्यटन मंत्रियों की बैठक में अपना संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि कहते हैं कि ‘टेररिज्म बांटता है, लेकिन टूरिज्म जोड़ता है’। उन्होंने कहा कि पर्यटन में सभी क्षेत्रों के लोगों को जोड़ने की क्षमता है, इसलिए पर्यटन से देश और समाज दोनों का निर्माण हो सकता है।

AI जैसी तकनीकों से खड़ा करें नया रेवोल्यूशन

PM ने आगे कहा कि भारत में कहावत है ‘अतिथि देवो भव’, जिसका मतलब है मेहमान भगवान से समान है और यही पर्यटन के प्रति हमारा दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा कि पर्यटन का मतलब सिर्फ दर्शनीय स्थलों की यात्रा तक सीमित नहीं, बल्कि ये एक गहरा अनुभव है। उन्होंने कहा कि हम तेजी से पर्यटन के क्षेत्र को विकसित कर रहे हैं। आने वाले दिनों में आपको नया भारत देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमें आज की जरूरत के हिसाब से काम करने की जरूरत है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों का अधिक उपयोग करके हम नया रेवोल्यूशन ला सकते हैं।

‘लोकतंत्र के त्योहार को हो जाएं तैयार’

PM ने त्योहारों का जिक्र करते हुए आगे कहा कि भारत त्योहारों का देश है। यहां अगल-अगल प्रकार के त्योहार मनाए जाते हैं। लेकिन, एक त्योहार ऐसा भी है जो पांच साल में एक बार आता है। उन्होंने कहा कि अगले साल लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है, यानी ‘फेस्टिवल ऑफ डेमोक्रेसी’। आपको इस त्योहार को जरूर मनाना चाहिए। अगले साल लोकसभा के चुनाव होने हैं। पूरे एक महीने तक एक अरब मतदाता इस त्योहार को मनाएंगे, जो लोकतंत्र में हमारे विश्वास को और मजबूत करेगा।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में पुजारियों की नियुक्ति पर बवाल, ब्राह्मण समाज ने CM गहलोत के घेरा, लगाए ये आरोप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026